Vistaar NEWS

इंदौर में 7 राज्यों के BJP नेताओं का प्रशिक्षण वर्ग, कार-मोबाइल समेत मंत्रियों के गार्ड भी रहेंगे बाहर, बग्घी में सवार होकर पहुंचेंगे नेता

BJP's Deendayal Upadhyay training class mega campaign in Daily College.

डेली कॉलेज में बीजेपी का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान.

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में 22 अप्रैल से बीजेपी नेताओं का प्रशिक्षण वर्ग शुरू होगा. इसमें 7 राज्यों के बीजेपी नेता भाग लेंगे. लेकिन इसमें खास बात ये है कि इस ट्रेनिंग में सभी नेताओं के मोबाइल और कार पर बैन है. मतलब प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए कार और मोबाइल बाहर रखकर जाना होगा. जबकि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए सभी बग्घी पर सवार होकर पहुंचेंगे.

मंत्री के गार्ड को भी बाहर किया जाएगा

बुधवार को इंदौर के डेली कॉलेज में बीजेपी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान की शुरुआत होगी. इसमें मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, दादर हवेली, नवी मुंबई और अंडमान निकोबार के नेता भाग लेंगे. इसमें वक्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें मोबाइल और कार के अलावा मंत्री के गार्ड को भी बाहर रहना होगा.

मोबाइल ना ले जाने का नियम प्रशिक्षण में भाग लेने वाले नेताओं ही नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं पर भी लागू रहेगा. सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कोई भी मोबाइल लेकर एंट्री ना करे.

प्रमुख चौराहों पर लगे होर्डिंग और बैनर

बुधवार से शुरू हो रहे बीजेपी के इस प्रशिक्षण शिविर के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. बताया जा रहा है कि लगभग 75 नेता बाहर से आ रहे हैं. शहर में सभी प्रमुख जगहों और चौराहों पर इसको लेकर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं. जगह-जगह भाजपा के झंडे लगाए गए हैं, ऐसा लगा रहा है कि भाजपा कोई त्योहार मनाने जा रही है.

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर स्वागत

प्रशिक्षण वर्ग में बाहर से आने वाले बीजेपी नेताओं के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर चार काउंटर लगाए गए हैं. इन काउंटर पर नेताओं का स्वागत करने के साथ ही चाय नाश्ते का इंतजाम किया गया है. इतना ही नहीं नेताओं को एक किट भी वितरित की जाएगी. इसमें टूथ ब्रश और मंजन समेत डेली यूज करने वाली सामग्री शामिल है.

ये भी पढे़ं: ‘कोच में कॉकरोच और खटमल दौड़ रहे हैं’, महिला यात्री बोली- 2 AC में ये हालात है, तो बाकी कोच का क्या हाल होगा

Exit mobile version