‘कोच में कॉकरोच और खटमल दौड़ रहे हैं’, महिला यात्री बोली- 2 AC में ये हालात है, तो बाकी कोच का क्या हाल होगा

महिला यात्री ने ट्रेन में कॉकरोच और खटमल की घटना को लेकर कुंभ का भी जिक्र किया. ज्योति जोशी ने कहा कि आने वाले दिनों में कुंभ का आयोजन होना है. लेकिन अगर ऐसे ही हालात बन रहे तो कुंभ में आने वाले यात्रियों पर इसका बुरा असर पड़ेगा.
File Photo.

File Photo.

MP News: ‘मैं इंदौर-जयपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी. कोच में कॉकरोच और खटमल नजर आए. पूरे कोच में कॉकरोच दौड़ रहे थे. अगर सेकंड एसी में ये हालत है तो बाकी जनरल कोच का क्या हाल होगा. शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, केवल खानापूर्ति की गई है.’

ये कहना है डॉक्टर ज्योति जोशी नाम की एक महिला ट्रेन यात्री का. जिन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह 20 अप्रैल ट्रेन नंबर 12973 से इंदौर से जयपुर के लिए यात्रा कर रही थीं. तभी रात में दो बजे उन्हें पूरे कोच में कॉकरोच और खटमल दौड़ते हुए दिखाई दिए.

‘स्टाफ सिर्फ औपचारिकता पूरी करके चला गया’

डॉक्टर ज्योति जोशी ने एक वीडियो शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला यात्री ने बताया है कि सेकंड एसी कोच में खटमल मुझे दिखाई दिया, लेकिन लगा कि शायद कुछ और है. लेकिन रात में दो बजे मैं उठी तो मैंने देखा कि कोच में खटमल और कॉकरोच टहल हैं. इसके बाद कई बार शिकायत करने पर भी रेल स्टाफ ने कोई कार्रवाई नहीं की. बल्कि सिर्फ स्प्रे करने के बाद ऑपचारिकता पूरी करके चले गए.

कुंभ मेले में बाहर के यात्रियों पर गलत असर पड़ेगा

महिला यात्री ने ट्रेन में कॉकरोच और खटमल की घटना को लेकर कुंभ का भी जिक्र किया. ज्योति जोशी ने कहा कि आने वाले दिनों में कुंभ का आयोजन होना है. लेकिन अगर ऐसे ही हालात बन रहे तो कुंभ में आने वाले यात्रियों पर इसका बुरा असर पड़ेगा. जिससे देश की छवि को नुकसान होगा.

वहीं महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की काफी तीखी प्रतिक्रिया आ रही है. सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि रेल विभाग को ट्रेनों के कोच की साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए. बता देें कि इसके पहले भी कई अन्य ट्रेनों को लेकर शिकायतों के मामले सामने आ चुके हैं, जिनके टिकट बहुत महंगे हैं, लेकिन खाने की क्वालिटी भी सही नहीं रहती है.

ये भी पढ़ें: ‘दिव्यांग बच्चों से भेदभाव बर्दाश्त नहीं’, स्कूल से निकाले जाने पर हाई कोर्ट ने रोक लगाते हुए की तल्ख टिप्पणी

ज़रूर पढ़ें