Vistaar NEWS

छतरपुर की दो सगी बहनों ने किया कमाल! होमसाइंस स्ट्रीम से किया टॉप, 12वीं की स्टेट टॉपर लिस्ट में मिला पहला, दूसरा स्थान

Chhatarpur mp board 12th class state topper shaistah and shaivah qureshi

शाइस्ताह और शैवाह कुरैशी ने किया टॉप

MP Board Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार (15 अप्रैल 2026) को एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है. प्रदेश स्तर की टॉप 10 की लिस्ट में गर्ल्स स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है. छतरपुर जिले की दो सगी बहनों ने कमाल ही कर दिया. होमसाइंस स्ट्रीम से दोनों ने प्रदेश पर टॉप किया.

पहला, दूसरा स्थान हासिल किया

छतरपुर की नौगांव की दो सगी बहनों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में होम साइंस में प्रदेश की मेरिट सूची में पहला और दूसरा स्थान पाया है. दोनों सगी बहनों को जैसे ही यह पता चला कि उन दोनों बहनों ने प्रदेश मे टॉप किया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

शाइस्ताह को 485 अंक मिले

नौगांव के गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली शाइस्ताह कुरैशी और शैवाह कुरैशी ना सिर्फ परिवार का नाम रौशन किया बल्कि स्कूल और जिले को गर्व करने की वजह दी है. 12वीं कक्षा की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शाइस्ताह ने 500 में से 485 अंक हासिल किए. वहीं, उनकी सगी छोटी बहन शैवाह को 500 में से 479 अंक मिले.

परिवार में जश्न का माहौल

12वीं बोर्ड का परिणाम सामने आते ही परिवार में जश्न का माहौल है. परिजनों और रिश्तेदारों ने मिठाई खिलाकर दोनों बहनों को शुभकामनाएं दी. टीचर्स ने दोनों होनहार छात्रों को बधाई दी है और इसके साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

ये भी पढ़ें: MP Board Result: मऊगंज के होनहारों ने लहराया परचम! वर्तिका पाठक ने हासिल की 6वीं रैंक, 6 छात्रों ने स्टेट लिस्ट में बनाई जगह

कैसे देखें रिजल्ट?

Exit mobile version