Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: मध्य प्रदेश की ‘कॉर्न सिटी’ छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के पसंदीदा चैनल विस्तार न्यूज (Vistaar News) का ‘महा मंच’ सज चुका है. फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमट इंस्टीट्यूट (FDDI) ऑडटोरयम में ‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. वहीं, कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी, जो क्षेत्र के विकास और रफ्तार की बात करेंगी.
Chhindwara Vistaar Samman 2026 | संसद में हंगामे पर सांसद विवेक बंटी साहू ने विपक्ष की कलई खोल दी!
Chhindwara Vistaar Samman 2026 | संसद में हंगामे पर सांसद विवेक बंटी साहू ने विपक्ष की कलई खोल दी! #chhindwaravistaarsamman2026 #vistaarspecial #vistaarnews @drbrajeshrajput @gyanendrat1 @buntyviveksahu pic.twitter.com/yHEUd5xI3m
— Vistaar News (@VistaarNews) February 7, 2026
जब मैं मणिपुर की राज्यपाल थी, उस समय हिंसा हुई वो मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा – अनुसुइया उइके
Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026 में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि अनुसुइया उइके पहुंच गई हैं. छत्तीसगढ़ और मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके से विस्तार न्यूज के ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत ने चर्चा की. चार दशक के राजनीतिक करियर को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी इसकी कल्पना नहीं की थी.
Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू से पूछा कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे कि क्या प्लानिंग है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि 7 बड़ी नदियों का उद्गम स्थल छिंदवाड़ा है. उसको लेकर विशेष प्लान किया जा रहा है. इसके अलावा पर्यटन, कोयला और रेलवे की मांग उत्तर से दक्षिण के लिए की गई है.
Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू से पूछा- ‘किसने विवेक बंटी साहू को ढूंढ़ा?’ इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढूंढ़ा. कार्यकर्ताओं और छिंदवाड़ा की जनता का आशीर्वाद है.
Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान समारोह हुआ शुरू, सांसद विवेक बंटी साहू ने की विकास के मुद्दों की बात
Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान में क्या है खास? सबकुछ जान लीजिए..
छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान में क्या है खास? सबकुछ जान लीजिए..#chhindwaravistaarsamman2026 #vistaarspecial #politicalleadership #vistaarnews @drbrajeshrajput@gyanendrat1 @anchal87shukla pic.twitter.com/9lPYLBA7T6
— Vistaar News (@VistaarNews) February 7, 2026
Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: इस कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल होगा?
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, छिंदवाड़ा नगर निगम महापौर विक्रम अहांके, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, छिंदवाडा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला योजना समिति सदस्य अनुज पाटकर, छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके, पटासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, पांढुर्णा विधायक निलेश उइके, चौटई विधायक सुजीत चौधरी और छिंदवाड़ा नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो शामिल होंगे.
Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान समारोह
Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: छिंदवाड़ा की धरती से होगी छिंदवाड़ा की बात
◆सजेगा मंच, राजनीति-समाज के दिग्गज होंगे रूबरू
— Vistaar News (@VistaarNews) February 7, 2026
◆विकास और सियासत पर होंगे सवाल-जवाब
◆छिंदवाड़ा की धरती से होगी छिंदवाड़ा की बात
देखिए ‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026’ 7 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से LIVE सिर्फ विस्तार न्यूज पर…#chhindwaravistaarsamman2026 #vistaarspecial… pic.twitter.com/2T2Vxvzh9y
