Chhindwara Vistaar Samman 2026 Highlights: पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बताया छिंदवाड़ा के विकास में सबसे बड़ा योगदान किसका है?
Chhindwara Vistaar Samman 2026 Highlights: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में 'छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026' का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. वहीं, राजनीतिक हस्तियों ने क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की.
छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026
Chhindwara Vistaar Samman 2026 Highlights: मध्य प्रदेश की ‘कॉर्न सिटी’ छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के पसंदीदा चैनल विस्तार न्यूज (Vistaar News) के कार्यक्रम का आयोजन हुआ. फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमट इंस्टीट्यूट (FDDI) ऑडटोरयम में ‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. वहीं, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और रफ्तार की बात की.