Vistaar NEWS

मटन-मुर्गा खिलाकर आदिवासियों के धर्मांतरण की कोशिश! चंगाई सभा में बीमारी ठीक करने के नाम पर भीड़ जुटाई जा रही

chicken mutton party changai sabha organised in guna

चंगाई सभा में बीमारी ठीक करने के नाम पर झाड़-फूंक.

MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में मटन-मुर्गा खिलाकर आदिवासियों का धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है. यहां एक गांव में ईसाइयों की एक सभा का आयोजन हुआ. आदिवासियों को बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाया गया. इस दौरान लगभग साढ़े 3 सौ ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई. वहीं जब लोग इकट्ठा हो गए तो इलाज के नाम पर उनके साथ अंधविश्वास का खेल खेला गया. आदिवासियों को इसमें 2 बकरे और 20 मुर्गे कटवाकर आदिवासियों को पार्टी दी गई थी.

गांव में आयोजित की गई चंगाई सभा

पूरा मामला मोहनपुर खुर्द गांव का है. यहां रविवार को ईसाइयों की चंगाई सभा आयोजित की गई थी. सभा के संचालक ने बताया कि इस सभा को आयोजित करने का उद्देश्य लोगों की बीमारियों का इलाज करना था. जो लोग किसी भी कारण से बीमार थे और अस्पतालों में इलाज करवा रहे थे. उनसे कहा गया कि वो अस्पताल ना जाकर ईसा मसीह की चंगाई सभा में आएं, उनके सभी रोग ठीक हो जाएंगे. सभी लोगों से कहा गया कि ईसा मसीह के सामने प्रार्थना करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं.

‘झाड़-फूंक करवाओ ना अस्पताल जाओ, यहां सब ठीक होता है’

रविवार को मोहनपुर खुर्द गांव में चंगाई सभा में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. सभा में आए लोगों को आकर्षित करने के लिए मटन और मुर्गे की पार्टी करवाई गई. इस दौरान 2 बकरे और 20 मुर्गे काटे गए. सभा में आए एक व्यक्ति ने बताया कि उसे चलने-फिरने में समस्या हो रही थी, बीमारी से ठीक होने के लिए वह एक बाबा से झाड़फूंक करवाता था. लेकिन चंगाई सभा में उससे कहा गया कि ना झाड़-फूंक करवाओ और ना ही तुम्हें अस्पताल जाने की जरूरत है. ईसा मसीह की प्रार्थना सभा में आओ. यहां पर सभी बीमारियां ठीक हो जाती हैं.

चंगाई सभा में बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाया जाता है

मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाले एक युवक ने बताया कि हम सब जीसस का मैसेज हर घर तक पहुंचाना चाहते हैं. लोगों की मदद की जाती है. युवक ने ये भी स्वीकार किया कि ईसा मसीह के संदेश को दूर-दूर तक पहुंचाने के लिए बाहर से मदद की जाती है. विदेशों से भी पैसा आता है.

बता दें कि गुना के ग्रामीण इलाकों में चंगाई सभा का आयोजन किया जाता है. चंगाई सभा में लोगों को बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाया जाता है. आरोप है कि चंगाई सभा में झाड़-फूंक के अलावा प्रलोभन देकर धर्मांतरण की कोशिश भी की जाती है.

ये भी पढे़ं: ‘MP में UCC लागू करने की तैयारी’, CM मोहन यादव बोले- हम मातृ शक्ति आधारित हैं, महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण देंगे

Exit mobile version