Vistaar NEWS

MP News: ‘बहनों का दिल दुखाने के लिए देश माफ नहीं करेगा…’, सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला

CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के पारित न होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला. इस दौरान उनके साथ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे, विधायक अर्चना चिटनिस और मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल मौजूद रहें.

अत्यंत कष्टकारी और निंदनीय

उन्होंने कहा, ‘हमारे लोकतंत्र में जो घटनाक्रम हुआ, वह एक निर्णायक दौर तक पहुंच गया था. हम सबने उस घटना और उसे दुर्घटना में बदलने वाले कारणों को देखा है. द्रौपदी का चीरहरण तो हमने 5000 साल पहले का सुना था, लेकिन बहनों की इज्जत के साथ खेलने का घटनाक्रम संसद में जिस प्रकार हुआ, वह हमारे लिए अत्यंत कष्टकारी और निंदनीय है.’

किंतु-परंतु लगाकर किया विरोध

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सारे दुसासन, दुर्योधन और कौरव पक्ष के लोग इस घटना में हिस्सा ले रहे थे, ये अत्यंत निंदनीय है. सीएम ने कहा कि आज जब बहनों को अधिकार देने की बात आई, तो विपक्ष ने किंतु-परंतु लगाकर उन्हें अपमानित करने का काम किया. 2023 में जिस अधिनियम को सभी ने पास किया था और समर्थन दिया था, उसी मामले में अब विपक्ष पलट गया

प्रियंका गांधी पर CM का हमला

प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा, ‘नारी हूं लड़ सकती हूं कहने वाली बड़ी बहन ने बहनों को दुरावस्था में डालने का काम किया है. नारी ने नारी को अपमानित करने का गंदा खेल खेला. जातिगत जनगणना बंद करने का पाप कांग्रेस ने किया. बहनों के दिल को दुखाने के लिए देश माफ नहीं करेगा.’

ये भी पढे़ं: ठगी का ऐसा तरीका! एप्पल के प्रोडक्ट ऑनलाइन मंगाते थे, फिर नकली सामान भर देते थे; लगाया लाखों का चूना

Exit mobile version