Vistaar NEWS

‘तू इधर-उधर की बात ना कर, यह बता काफिला लुटा कैसे’, जब CM मोहन यादव ने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा

Chief Minister Dr. Mohan Yadav (File Photo)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव(File Photo)

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को एक दिन के विशेष सत्र का आयोजन हुआ. इस सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को लेकर लाया गया प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने नाम लिए बिना प्रियंका गाधी और सोनिया गांधी पर भी जमकर निशाना साधा.

जब शायराना अंदाज में नजर आए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा में कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, ‘तू इधर-उधर की बात ना कर. ये बता काफिला लुटा कैसे. कांग्रेस बताए कि 1972 में महिलाओं का आरक्षण क्यों रोका था. नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि बुआ जी ने कितने संकट में चुनाव लड़ा था. नेता प्रतिपक्ष को बताना चाहिए कि इसका जिम्मेदार कौन है. उस समय किसकी सरकार थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो यहां तक कह दिया था कि हमारे पास बहुमत नहीं है. श्रेय आप ले लो लेकिन इस बिल को पास करवा दो. लेकिन विपक्ष नहीं माना.

‘कांग्रेसी गिरगिट की तरह रंग बदल लेते हैं’

महिला आरक्षण बिल को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगे कहा, ‘कांग्रेसी हर बार गिरगिट की तरह रंग बदल लेते हैं. कांग्रेसी चाहते क्या हैं. कांग्रेसी बताएं पक्ष में रहते हैं तो महिला आरक्षण पास नहीं होने देते हैं और विपक्ष में रहते हैं तो समर्थन नहीं करते हैं. ये पाप कांग्रेस के सिर पर है जिन्होंने लोकसभा में यह बिल पास नहीं होने दिया. सदन में महिलाओं का नेतृत्व बढ़ेगा तो वंशवाद की नींव खुल जाएगी.’

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लिए बगैर आगे कहा कि कांग्रेस के लिए महिला मतलब सिर्फ एक घर सिर्फ दो महिला है. कांग्रेसी ना ओबीसी के हैं, ना महिलाओं की है. उमा भारती जी, बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान सभी ओबीसी वर्ग से आते हैं. हमारी पार्टी ने ही इन्हें सीएम बनाया है. सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे, रेखा गुप्ता हमारी पार्टी ने महिलाओं को नेतृत्व दिया.

ये भी पढे़ं: MP विधानसभा में नारी वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव पारित, विपक्ष ने किया वॉकआउट, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Exit mobile version