Vistaar NEWS

MP Weather: एमपी में फिर बढ़ी ठंड, 8 शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे, कई जिलों में छाया कोहरा

Weather news

मौसम

MP Weather: मध्‍य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का प्रभाव खत्म होते ही प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है. उत्तर से चल रही ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है, जबकि रात का तापमान कई शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है.

8 शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे

मौसम विभाग के अनुसार, बीते एक सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में ओले और बारिश का सिलसिला जारी था, जो गुरुवार को थम गया. इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार-गुरुवार की रात ग्वालियर सहित आठ शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा, जबकि 30 से अधिक जिलों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहा.

Exit mobile version