Vistaar NEWS

MP News: मैहर में गर्मी के कारण 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद, कलेक्टर ने दिया आदेश

File Photo.

File Photo.

MP News: मध्य प्रदेश में इस बार वक्त से पहले ही भीषण गर्मी शुरू हो गई है. पारा 42 के पार पहुंच गया है. इसके कारण दोपहर में सड़कों पर लोगों की भीड़ कम दिखाई दे रही है. स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में मैहर में भी भीषण गर्मी को देखते हुए 5वीं क्लास तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. इसको लेकर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है. हालांकि क्लास 6 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल का समय पहले ही तरह ही सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक पहले की तरह ही खुलते रहेंगे.

बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है. इस आदेश के मुताबिक सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी 5वीं क्लास के तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी. अभी 30 अप्रैल तक छुट्टी का आदेश दिया गया है. हालांकि टीचर्स को इस आदेश से राहत नहीं मिलेगी. टीचर्स को पहले की ही तरह अभी भी स्कूल के कामकाज करने होंगे.

इस सीजन मे पहली बार वार्म नाइट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 9 शहरों में वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है. इस सीजन में पहली बार है, जब वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है. वार्म नाइट का मतलब है कि रात में भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलेगी. एक्सपर्ट्स की मानें तो वार्म नाइट में एसी से भी लोगों के गर्मी से राहत नहीं मिलती है. मंगलवार को राजधानी भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों में पारा 42 के पार रहेगा. बता दें वार्म नाइट में रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहता है.

ये भी पढे़ं: MP News: बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बयान पर बवाल, IPS एसोसिएशन ने जताया विरोध, कहा- बयान ‘अमर्यादित और निंदनीय’

Exit mobile version