Commercial Cylinder Price Hike: आज यानी कि 1 मई 2026 से देश भर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये महंगा हो गया है. दो महीने की एलपीजी किल्लत के बीच महंगाई की ये मार आम परिवारों की जेब पर अच्छा असर डालने वाली है. इन दिनों शादियों का सीजन भी चल रहा है, ऐसे में जिन घरों में शादियां हैं उनके लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में जुलाई में 20 हजार से ज्यादा शादियां होनी हैं.
2 महीने में 1248 रुपये की बढ़ोतरी
बीते 2 महीने में कमर्शियल सिलेंडर का दाम में 1248 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए, ग्वालियर में 3296 रुपए और उज्जैन में 3241 रुपए में सिलेंडर मिलेगा. इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश टेंट कैटर्स एसोसिएशन के रामबाबू शर्मा ने बताया कि सिलेंडर के रेट बढ़ने से होटल और कैटर्स में 10 प्रतिशत तक कॉस्टिंग का फर्क पड़ेगा.
| शहर | प्राइज |
| भोपाल | 3074 |
| इंदौर | 3179 |
| जबलपुर | 3290 |
| रीवा | 3323 |
| ग्वालियर | 3296 |
शादियों पर पड़ेगा असर
500 लोगों के 5 लाख रुपये के खाने का बजट अब 45 से 50 हजार रुपये तक बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि सिलेंडर पर 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी ठीक थी, लेकिन करीब 50 प्रतिशत बढ़ोतरी न्याय संगत नहीं है। सरकार को फैसला वापस लेना चाहिए.
इस जिले में मिलेगा सबसे महंगा सिलेंडर
प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर रीवा में 3323 रुपए में मिलेगा। सिंगरौली और सतना-नरसिंहपुर में 3321 रुपए, कटनी में 3320 रुपए, बालाघाट में 3319 रुपए, पन्ना में 3318 रुपए, शहडोल में 3317 रुपए, अनूपपुर, सीधी, मंडला, उमरिया और डिंडौरी में 3315 रुपए, सिवनी में रेट 3308 रुपए हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘लाइफ जैकेट तब दी जब क्रूज डूबने लगा’, जबलपुर हादसे में पत्नी को खोने वाले शख्स ने बताई आपबीती
