Breaking: Bhopal में सड़कों पर उतरे गन्ना किसान!
भोपाल में गन्ना किसानों का धरना लगातार दूसरे दिन भी चल रहा है. सोमवार को नरसिंहपुर से आए इन किसानों को पुलिस ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के पास ही रोक दिया था. इसके बाद किसानों ने सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे ही रात गुजारी. सोने के लिए उन्होंने टेंट हाउस से गद्दे, रजाई और बाकी जरूरी सामान मंगाया। पुलिस ने धरने वाली जगह के चारों तरफ बैरिकेड्स लगा दिए हैं. किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे.



