Vistaar NEWS

MP News: भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, भोपाल-इटारसी होकर गुजरेंगी CSMT-गोरखपुर और LTT-बनारस ट्रेनें

Symbolic picture.

सांकेतिक तसवीर.

MP News: गर्मी के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेल विभाग ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है. इससे मध्य प्रदेश के कई शहरों में आने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा. अप्रैल में अलग-अलग चरणों में इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

इन स्टेशनों पर रहेंगे प्रमुख ठहराव

रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि CSMT-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 01079/01080 और LTT-बनारस स्पेशल ट्रेन 01073/01074 का संचालन अप्रैल से किया जाएगा. पश्चिम मध्य रेलवे के तहत आने वाले स्टेशनों में इटारसी, भोपाल और बीना प्रमुख ठहराव रहेंगे. इससे गर्मी के सीजन में मध्य प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

अलग-अलग चरणों में होगा संचालन

जानकारी के मुताबिक CSMT-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन अप्रैल में होगा. लेकिन ये अलग-अलग चरणों में चलाई जाएगी. CSMT-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की रवानगी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से होगी. यह ट्रेन रात साढ़े 10 बजे यहां से चलेगी. यहां से चलकर यह ट्रेन दूसरे दिन इटारसी और भोपाल पहुंचेगी. फिर यहां से बीना होते हुए अगले दिन गोरखपुर तक का सफर तय करेगी.

इसी तरह LTT-बनारस स्पेशल ट्रेन भी सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी. LTT-बनारस स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर में रवाना होगी. इसके बाद ये गाड़ी रात में इटारसी, फिर कमलापति और बीना होते हुए आखिर में उत्तर प्रदेश में बनारस पहुंचेगी. वहीं बनारस से वापसी में भी इन्हीं स्टेशनों से होते हुए ट्रेन गुजरेगी. इस तरह

यात्रियों को मिलेगी राहत

अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों के सीजन में लोग घूमने के लिए बाहर जाते हैं. लेकिन ट्रेनों की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के संचालन से गर्मियों की छुट्टियों में घर लौटने वाले या फिर पूर्वांचल जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

ये भी पढे़ं: MP News: 12 शहरों में 100 से ज्यादा वारदात, हाथ मलती रह गई थी पुलिस! अब हुआ खुलासा

Exit mobile version