Vistaar NEWS

Dewas: पटाखा फैक्ट्री हादसे में एक और मौत, मजदूर का इंदौर के अस्पताल में चल रहा था इलाज

Dewas news

देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में एक और मौत

Dewas: 14 मई को एबी रोड पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे एक और मजदूर की मौत हो गई है. इस मृतक श्रृमिक का नाम राम बताया जा रहा है. राम का इलाज इंदौर के अस्पताल में चल रहा था. जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान ही सोमवार रात श्रृमिक राम की सांसे थम गई.

दूसरी तरफ इस हादसे की घटना की जांच के लिए राज्य शासन द्वारा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े की अध्यक्षता में एकल संसदीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था. आयोग के गठन के गठन के बाद काकड़े ने मंगलवार को टोंककला में घटनास्थल और जयदेव वेयर हाउस कलमा का निरीक्षण किया.

एक महीनें में देगी होगी जांच रिपोर्ट

इस दौरान कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने घटना के संबंध में जानकारी दी. सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े के निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर कलेक्‍टर शोभराम सोलंकी, एसडीएम टोंकखुर्द ऋतु चौरसिया सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे. न्यायिक जांच आयोग एक महीनें इस घटना में जांच कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देनी होगी.

मृतकों की संख्या हुई 4

इस घटना में अब कुल मरने वालों की संख्या 4 हो चुकी है. राम के पहले शनिवार तक तीन मजदूरों के शव गांव पहुंच चुके थे. इनमें फुलकाहा थाना अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के भवानीपुर वार्ड संख्या पांच के धीरज कुमार (25) और नरपतगंज थाना क्षेत्र की गोखलापुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी 18 वर्षीय अमर कुमार राम सहित गोखलापुर गांव निवासी 19 वर्षीय अमन कुमार का शव शामिल है.

ये भी पढ़ें: बाघों की कब्रगाह बना कान्हा नेशनल पार्क! एक और टाइगर की मौत, पिछले एक महीने में 8 मौतें

Exit mobile version