Vistaar NEWS

आज बकरीद; वक्फ की सड़कों पर नमाज ना अदा करने की अपील, कहा- कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया ना करें शेयर

File Photo.

File Photo.

Eid al-Adha in MP: राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है, मुस्लिम समाज के लोग सुबह से ही अपने घर से निकलकर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने के लिए निकल गए हैं. वहीं त्योहार को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट है. राजधानी भोपाल में ईदगाह में सबसे पहले सुबह साढ़े 6 बजे और जामा मस्जिद में सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर नमाज अदा करने के लिए लोग इकट्ठा हुए. बकरीद को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन ने सभी से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है. साथ ही हिदायत दी है कि अगर किसी ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर वीडियो ना शेयर करने की अपील

इसके पहले वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज से बकरीद के त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है. इसके साथ ही वक्फ ने निर्धारित जगहों पर ही नमाज अदा करने और कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर ना डालने के लिए कहा है. वक्फ ने कहा है कि त्योहार के दौरान सड़कों पर नमाज ना अदा करें और साफ सफाई का ध्यान रखें.

भोपाल की प्रमुख जगहों पर नमाज की टाइमिंग

अवशेषों के निपटाने के लिए नगर निगम की टीम लगाई गई

जहां एक ओर वक्फ ने सोशल मीडिया पर कुर्बानी का वीडियो और फोटो ना शेयर करने की अपील की है. वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने त्योहार को लेकर सख्त निर्देश भी जारी किए हैं. गाइड लाइन के मुताबिक नमाज और कुर्बानी निर्धारित जगहों पर ही करनी है. कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना है. अवशेषों को सड़कों पर नहीं छोड़ना है. इसके अलावा कुर्बानी के अवशेषों के निपटान के लिए नगर निगम की टीम को लगाया गया है. प्रशासन की तरफ से निर्देश है कि कुर्बानी के बाद अवशेषों के निपटान के लिए नगर निगम की टीम से कॉर्डिनेट करें. इससे की सड़कों पर गंदगी ना फैले.

ये भी पढे़ं: Khandwa: जानें बकरीद पर क्यों दी जाती है कुर्बानी, सड़कों पर नामाज़ और गाय को लेकर क्या बोले शहर काजी

Exit mobile version