ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्रालय पहुंच छात्रा ने सुनाई खास शायरी, MP के 50 विद्यार्थियों का दिल्ली दौरा
MP के 50 विद्यार्थियों का दिल्ली दौरा
Jyotiraditya Scindia Ministry Student Shayari: अपने संसदीय क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शैक्षणिक भ्रमण पहल की शुरुआत की है. इसके तहत मध्यप्रदेश के अशोकनगर के 50 बच्चे दिल्ली पहुंचे. इस दौरान उनका एस्पीरिएंस बेहद खास रहा. विद्यार्थियों को संविधान सदन, इंडिया गेट और पीएम संग्रहालय का दौरा कराया गया.बाद में बच्चों को सिंधिया के मंत्रालय का भी दौरा कराया गया.
दिल वालों के शहर दिल्ली में पहली बार पधारे मेरे अशोकनगर, मप्र के प्यारे बच्चों के आत्मीय अनुभव! ♥️ https://t.co/UMpuQYedsK
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) November 17, 2026
मीटिंग हॉल में केंद्रीय मंत्री से मिले विद्यार्थी
जिन बच्चों ने अब तक संसद और किसी नेता के मंत्रालय के बारे में किताबों में पढ़ा होगा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल से उन्हें यह सब रियल लाइफ में एक्सपीरिएंस करने को मिला. जी हां, अशोकनगर से बच्चे दिल्ली पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्रालय में उनका खास तरह से स्वागत किया गया. संचार भवन के मीटिंग हॉल में सिंधिया ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर बातचीत भी की और बच्चों के भविष्य में क्या सपने हैं, यह भी जाना.
छात्रों से सुने उनके अनुभव
अशोकनगर से दिल्ली कुल 58 सदस्यों की टीम गई है. इसमें 50 बच्चे, 5 अधिकारी और 3 जनप्रतिनिधि शामिल हैं. बच्चों ने अपने संसदीय क्षेत्र के मंत्री का न सिर्फ भवन का दौरा किया, बल्कि उनके काम के बारे में जाना. यही नहीं, बच्चों का स्वागत कराया गया और उन्हें मीटिंग हॉल में बैठाया गया. केंद्रीय मंत्री ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की और अपना अनुभव बताकर बच्चों का अनुभव सुना.
इस दौरान एक छात्रा ने बड़े अनोखे तरीखे से अपना अनुभव साझा किया. छात्रा ने दिल्ली भ्रमण का अनुभव शायरी के अंदाज में पेश किया. यही नहीं, विद्यार्थियों ने अपने सपने, पढ़ाई और करियर से जुड़े सब्जेक्ट्स के बारे में बातचीत की.
दौरे में क्या खास सीखने का मौका मिला ?
यह दौरा अशोकनगर के छात्रों के लिए कई मायनों में खास रहा. छात्रों ने प्रधानमंत्री संग्रहालय के जरिए देश के इतिहास के बारे में जाना. केंद्रीय मंत्री से सीधे संवाद भी किया. बच्चों ने संसद को कीब से देखा और जाना.



