MP News: पूरी दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचाने वाली एप्सटीन फाइल का मामला जबलपुर भी पहुंच गया है. जबलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए फर्जी पोस्टर की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद नगर निगम की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई और पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस X हैंडल पर एक पोस्ट डाली जाती है जिसमें जबलपुर के अलग-अलग क्षेत्र में यूनिपोल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा पोस्ट दिखाया जाता है. इन पोस्टर्स पर एप्सटीन फाइल का जिक्र किया जाता है शहर के मालवीय चौक और पुराना बस स्टैंड इलाके में लगे यूनिपोल पर इन पोस्टर्स की फोटो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल होती है हड़कंप मच जाता है.
प्रधानमंत्री मोदी ❌
— MP Youth Congress (@IYCMadhya) February 9, 2026
डरपोक प्रधानमंत्री मोदी ✅#PMISCOMPROMISED
📍जबलपुर pic.twitter.com/Vx2EkRohoe
वास्तविकता में इन जगहों पर लगे यूनिपोल पर ऐसी कोई पोस्टर्स नहीं लगे हैं बल्कि सामान्य विज्ञापनों की पोस्टर्स लगे हुए हैं. लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए फर्जी पोस्टर लगाकर सोशल मीडिया पर तस्वीरों को वायरल किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना के फिर से शुरू होंगे पंजीयन? याचिका पर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
मामला बेहद संवेदनशील है इसलिए इस मामले पर नगर निगम के कार्यपालक यंत्री की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने इस मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस का सोशल मीडिया पेज मेंटेन करने वाले की तलाश की जा रही है. इसके साथ इस मामले पर जांच भी की जाएगी कि आखिरकार ऐसे एआई पोस्टर बनाकर वायरल करने के पीछे मकसद क्या था.
