Vistaar NEWS

MP News: सागर में 155 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर, भीषण ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

Traffic jam (File Photo)

ट्रैफिक जाम(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. मकरोनिया इलाके में 155 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा. कई कॉलेज, बड़े शो रूम, मॉल और व्यापारिक गतिविधियों के कारण यहां भीषण जाम की स्थिति बन जाती है. ऐसे में 2400 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर के बनने से लोगों को यहां लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी.

100 से ज्यादा गांव करते हैं खरीदारी

सागर जिले का मकरोनिया शहर के सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक गिना जाता है. यहां पिछले कुछ सालों में तेजी से गतिविधियां बढ़ी हैं. अच्छी कनेक्टिविटी के कारण यहां बड़े-बड़े मॉल, शोरूम, स्कूल-कॉलेजों से लेकर बड़े-बड़े संस्थान आ चुके हैं.

मकरोनिया में करीब 100 से ज्यादा गांव के लोग खरीदारी करने आते हैं. कॉलेज और मॉल होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रहती है. जिसके कारण यहां लंबा जाम भी लग जाता है.

हर रोज 10 हजार वाहन गुजरते हैं

मकरोनिया में बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की मूवमेंट के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. ये जाम इतना भीषण होता है कि लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रह जाते हैं. अनुमान के मुताबिक लगभग 8 हजार से 10 हजार वाहन हर रोज यहां से गुजरते हैं. अगर ये फ्लाईओवर बन जाता है, तो लोगों को यहां लगने वाले महाजाम से मुक्ति मिल जाएगी.

लंबे समय से लोग कर रहे थे फ्लाईओवर की मांग

पिछले कई सालों से लोग यहां ट्रैफिक की समस्या से परेशान हैं. ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए लोग लंबे समय से फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे थे. इसके पहले साल 2023 में भी चतुर्भुज फ्लाईओवर बनने का प्रस्ताव बना था. डीपीआर भी तैयार हो गया था, लेकिन व्यापारियों ने फ्लाईओवर में कई खामियां होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके कारण प्रस्ताव पर आगे काम नहीं किया जा सका. लेकिन अब 2400 मीटर के फ्लाईओवर को बनाने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: MP BJP में अजय जामवाल की लगातार बैठकों ने संगठन में बढ़ाई हलचल, कुछ जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज

Exit mobile version