Vistaar NEWS

MP News: ईरान-इजराइल जंग में जबलपुर के 4 प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार भी फंसे, वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई

A businessman from Jabalpur, stranded in Dubai amid the Iran-Israel war, appealed for help.

ईरान- इजराइल युद्ध के बीच दुबई में फंसे जबलपुर के व्यापारी ने मदद की गुहार लगाई.

MP News: ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में कई देशों में रह रहे भारतीयों के लिए चुनौतियां खड़ी हो गई हैं. इजराइल के लगातार हमले ने दुबई घूमने गए भारतीय पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है. पूरे देश से दुबई लाखों लोग घूमने के लिए जाते हैं. ऐसे में अब दुबई से फ्लाइट ना मिलने की वजह से भारतीय फंस गए हैं. जबलपुर के भी कई परिवार दुबई में घूमने के लिए गए थे, जो अब मदद की गुहार लगा रहे हैं. जबलपुर से चार व्यापारी अपने परिवार के साथ दुबई यात्रा पर गए हुए थे. लेकिन इस बीच दुबई में ईरान की ओर से बमबारी की गई, जिसकी वजह से पूरे दुबई में अलर्ट जारी कर दिया गया है और एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है.

वीडियो जारी कर बताए हालात

ऐसे में अब जबलपुर के व्यापारी परिवार के साथ दुबई में फंस गए हैं. इसी बीच दुबई में फंसे व्यापारियों ने वीडियो जारी कर दुबई के हालात बताए हैं. दुबई से आए व्यापारियों के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह काफी चिंतित हैं और दुबई के हालातों में फिलहाल सुधार की गुंजाइश नहीं बता रहे हैं. वहीं जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं, जबलपुर से दुबई घूमने गए लोगों के पास पैसे भी खत्म हो रहे हैं.

वतन वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार

जबलपुर से दुबई घूमने गए व्यापारियों का कहना है कि वह 21 फरवरी को अपने परिवार के साथ अबू धाबी पहुंचे थे और 28 फरवरी की सुबह उनकी वापसी की फ्लाइट थी. लेकिन 28 फरवरी को जब वह होटल से चेक आउट करने के बाद एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें मालूम चला कि उनकी फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है. वजह ईरान से हो रहे लगातार हमले को बताया गया. लेकिन जब वह होटल वापस आए, तो होटल का रेट 3 गुना ज्यादा था. ऐसे में अब उनके सामने दुबई में रहना बहुत मुश्किल हो गया है. व्यापारी सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं और जल्द से जल्द वतन वापसी की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: MP में जांच आयोग की रिपोर्ट्स पर सुस्ती, 7 आयोगों के प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में पेश नहीं हुए

Exit mobile version