Vistaar NEWS

Gwalior: पत्नी के बाद पति ने भी आत्महत्या की, शादी के बाद महज 5 दिन साथ रहे थे सिद्धार्थ और ज्योति

Gwalior News

नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

Gwalior: ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक नवविवाहित जोड़े ने आत्महत्या कर ली. पहले पत्नी से खुद को फांसी लगाकर प्राण त्याग दिए उसके बाद पति ने भी अपना जीवन समाप्त कर लिया. सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि दोनों की शादी को अभी महज पांच दिन ही हुए थे और दोनों ने अपनी जीवन रेखा को मिटा दिया. आइए जातने है क्या है पूरा मामला.

25 अप्रैल को हुई थी शादी

मृतक पति का नाम सिद्धार्थ कंदील और पत्नी का नाम ज्योति है. जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल को दोनों शादी बड़े धूमधाम से और पारिवारिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी. दोनों की शादी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. एक ओर जहां सिद्धार्थ शेरवानी में नजर आ रहे हैं, वहीं ज्योति लाल जोड़े में बेहद सुंदर दिख रही हैं. लेकिन फिर ऐसा किया हुआ कि दोनों ने अपने जीवन को ही समाप्त कर दिया.

महज 5 दिन रहे एक दूसरे के साथ

आपको बता दें कि शादी के बाद सिद्धार्थ और ज्योति मह 5 दिन साथ रहे थे. सिद्धार्थ ने देर रात घर में फांसी लगाकर जान दी तो वहीं 2 दिन पहले सिद्धार्थ की पत्नी ज्योंति ने अपने मायके में आत्महत्या कर ली थी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसके अलावा मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मौत की जांच की जाएगी. इस मामले की गोला का मंदिर और मुरार पुलिस मिलकर दोनों मामलों की जांच करेगी.

सिद्धार्थ और ज्योति की वायरल फोटो अब सिर्फ एक याद बनकर रह गई है. जो इस तस्वीर को देखकर हर कोई यही सोचने पर मजबूर है कि कैसे कुछ पलों की खुशियां इतनी जल्दी गहरे दुख में कैसे बदल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: ‘आपके राजनीतिक फैसले की हो रही आलोचना…’, राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

Exit mobile version