Vistaar NEWS

जानिए गुना के ‘सेटलमेंट’ खेल की पूरी कहानी, 1 करोड़ का मामला 20 लाख में रफा-दफा, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

guna hawala scandal settlement case 1 crore cash issue 4 policemen suspended

डीआईजी अमित सांघी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया

MP News: मध्य प्रदेश के गुना में कथित हवाला और घूसखोरी मामले ने कानून व्यवस्था और पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कारोबारी से एक करोड़ के लिए 20 लाख रुपये में सेटलमेंट करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस घटनाक्रम के सामने आते ही 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस के इस कारनामे की चर्चा पूरे प्रदेश भर में हो रही है.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला 19 मार्च 2026 का बताया जा रहा है. गुना जिले के रुठियाई चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुजरात में रजिस्टर्ड नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो को रोका गया. जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो एक करोड़ रुपये बरामद हुए. वन इंडिया की खबर के मुताबिक चेकिंग के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए 20 लाख रुपये ले लिए और बाकी की राशि वापस कर दी. इस मामले में सबसे हैरान करने वाली ये बात रही की ना तो कारोबारी पर FIR दर्ज की गई ना ही इनकम टैक्स विभाग को इस बारे में सूचना दी गई.

4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया

सेटलमेंट का सारा खेल सोशल मीडिया की सनसनीखेज खबर बन गई. ग्वालियर रेंज की DIG अमित सांघी मौके पर पहुंचे. चौकी के रिकॉर्ड को खंगाला गया. घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए. उन्होंने टोल का निरीक्षण भी किया. इसके बाद प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: MP News: जबलपुर में चांदी में निवेश के नाम पर ठगी, मुनाफे का लालच देकर ठगे 40 लाख, आरोपी फरार

प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया?

Exit mobile version