Vistaar NEWS

ग्वालियर में ई-रिक्शा-ऑटो में महिलाओं से करवाते थे चोरी, चाचा-भतीजे निकले मास्टरमाइंड, 11 आरोपी गिरफ्तार

Gwalior police busted theft gang women interstate gang

सांकेतिक तस्वीर

MP News: ग्वालियर पुलिस ने ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो ई-रिक्शा और ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाता था. इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है कि गैंग के मास्टरमाइंड महिलाओं से ही चोरी करवाते थे. पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें 8 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस लगातार ई-रिक्शा और ऑटो में हो रही चोरी की वारदातों से परेशान थी. डबरा में एक महिला ने बैग और नकदी चोरी होने की शिकायत पुलिस से की. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, इसी आधार पर पुलिस बस स्टैंड पहुंची. यहां शिकायतकर्ता ने दो संदिग्ध महिलाओं को पहचान लिया. पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और मोबाइल भी जब्त कर लिए. लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने बानमौर और मुरैना में दबिश देकर कार्रवाई की.

चाचा-भतीजे चला रहे थे गैंग

पुलिस की कार्रवाई में सामने आया कि गैंग का संचालन चाचा-भतीजे कर रहे थे. बानमौर में एक मकान किराया पर लिया था, यहीं गैंग की महिला सदस्यों को रखा जाता था. गैंग में ऐसी महिलाओं को शामिल किया गया था, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. ये सदस्य राजस्थान, दिल्ली और आगरा से हैं. इन्हें हर दिन ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, आगरा और दिल्ली वारदात को अंजाम देने के लिए भेजा जाता था. पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड वकीला उर्फ सोनू, ललित उर्फ सोनू और गुड्डू समेत 11 को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Mauganj News: सरकारी जमीन से सड़क तक कब्जा, सड़क गायब और प्रशासन लापता, जाम से त्रस्त जनता!

इस तरह वारदात को अंजाम देती थी

गैंग की महिला सदस्य चोरी की वारदात को बेहद चालाकी से अंजाम देती थीं. ई-रिक्शा और ऑटो में महिला यात्री के आसपास आरोपी महिलाएं बैठ जाती थीं और चलते ऑटो रिक्शा में सामान चुरा लेती थीं. इसके तुंरत अगले स्टॉप पर उतर जाती थीं. चोरी किया गया सामान अगले को थमाकर फरार हो जाती थीं.

Exit mobile version