Vistaar NEWS

Gwalior Road Accident: मन्नत पूरी होने पर महिला ने कराया भोज, मंदिर से लौटने पर हादसे में गई जान, ग्वालियर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 लोग घायल

Gwalior Road Accident

ग्वालियर सड़क हादसा

Tractor-Trolley Overturn Tragedy: मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई. हादसा सोमवार शाम बेहट थाना क्षेत्र के रतनगढ़ माता मंदिर रोड पर आसमानी माता मंदिर के पास हुआ. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में एक महिला की मौत

इस भीषण हादसे में करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्‍पताल में भर्ती किया गया है. इलाज के दौरान रात 11 बजे के करीब भिंड की रहने वाली वृद्ध महिला दाखो बाई की मौत हो गई. मृतक के शव का मंगलवार सुबह जिला अस्‍पताल मुरार में पोस्‍टमार्टम कराया गया.

कन्‍या भोज के बाद लौट रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार, भिंड जिले के भारोली शाहपुरा गांव के रहने वाले 15 से 20 लोग ट्रैक्‍टर-ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए गए थे. दाखो बाई की मन्नत पूरी होने पर उन्‍होंने वहां कन्‍या भोज कराया था. भाेज के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे, उसी समय ढलान पर ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई.

ग्रामीणों ने मौके पर संभाला मोर्चा

इस हादसे के बाद सड़क के आसपास से गुजर रहे लोग घायलों की मदद करने में जुट गए. ग्रामीणों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकालकर अस्‍पताल पहुंचाया. स्‍थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो हुए हैं, जिसमें एक महिला की मौत भी हो गई. मृतक महिला के शव का पोस्‍टमार्टम मुरार जिला अस्‍पताल में किय गया है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच जारी है.

ये भी पढे़ं- Bhopal रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर कार में धुआं; यात्रियों को सांस लेने में हुई दिक्कत

Exit mobile version