Input- संजीव क्रिडिया
MP News: एमपी के सिवनी से एक बड़ा हादसा सामने आया है. जहां निर्माणाधीन फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज में लगा लोहे का भारी खंभा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नीचे से गुजर रही एक कार इसकी चपेट में आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
कार क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन कार सवार बच गए
ये तस्वीरें सिवनी के छिंदवाड़ा चौक की हैं. जहां छिन्दवाड़ा चौक से गंज तक फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि पहले एक एक्टिवा सवार इस जगह से गुजरता है और उसके कुछ ही सेकंड बाद निर्माण स्थल पर लगा लोहे का जालीदार खंभा अचानक नीचे आ गिरता है. उसी समय वहां से गुजर रही एक कार इसकी चपेट में आ जाती है. हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार सुरक्षित बच गए.
कुछ सेकेंड्स में जा सकती थी जान
अगर यह लोहे का ढांचा कुछ सेकंड पहले गिरता, तो एक्टिवा सवार भी इसकी चपेट में आ सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे.
ये भी पढे़ं: ‘कानून सबके लिए समान है…’, UCC पर बोले वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल – हर नागरिक को सम्मान पाने का अधिकार
