Gwalior News: ग्वालियर के सिरोल इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय विवहिता ने डबका (हस्तिनापुर) निवासी राहुल बघेल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है. विवहिता के मुताबिक फरवरी 2026 में इंस्टाग्राम के जरिए राहुल से बातचीत शुरू हुई. इसके बाद उसने आर्य समाज में शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए.
लिव-इन रिलेशनशिप के बनवाए कागजात
आरोपी 29 मई को विवहिता को महाराष्ट्र के जलगांव ले गया, जहां दोनों करीब 15 दिन रहे. इसके बाद वह उसे मुरार की गोवर्धन कॉलोनी और फिर हुरावली में किराये के मकान में लेकर रहा. इस सब बातों की जानकारी मिलने पर महिला के मायके और ससुराल पक्ष ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया. इसके बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाते हुए लिव-इन रिलेशनशिप के कागजात बनवाए. उसने कहा कि पैसे आने के बाद वह शादी कर लेगा.
दस्तावेज और जेवर लेकर फरार
महिला के मुताबिक, 16 सितंबर को आरोपी उसके जरूरी दस्तावेज और जेवर लेकर चला गया. संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन और सोशल मीडिया पर उसे ब्लॉक कर दिया. शिकायत के आधार पर सिरोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों की जांच कर रही है और देखा जाएगा कि महिला को किन-किन स्थानों पर रखा गया था. पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि शादी को लेकर महिला और आरोपी के बीच में क्या बात हुई थी. साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह का तो नहीं है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
ये भी पढे़ं- Gwalior News: पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, लव अफेयर का था शक, पुलिस ने हिरासत में लिया
