अपनी बेबाक बयान और शराबबंदी का खुलकर सपोर्ट करने वाली भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक बयान दिन दिनों जमकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर पर उस बयान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल ग्वालियर दौरे के दौरान उनसे आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट के बारे में पत्रकारों ने सवाल पूछा. इस उन्होंने कहा कि मुझे टिकट देने की किसमें औकात है. उनके इसी बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया पोस्ट
अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफाई दी है. उन्होंने कहा ‘ग्वालियर स्टेशन पर हमारे मीडिया के बंधुओं के द्वारा मुझसे यह पूछने पर कि 2029 के लोकसभा चुनाव में क्या पार्टी मुझे टिकिट देगी तो स्वाभाविक है कि मेरे मुंह से यह बात निकली इसमें मेरे उत्तर पर भूचाल आ गया. जो मैंने सोचा ही नहीं था फिर तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए गये. यह अहंकार से निकली हुई बात नहीं थी मगर सच्चाई यही है कि पार्टी ने मुझे कभी टिकिट दिया नहीं है बल्कि चुनाव लड़ने के लिए मुझे राजी किया है.’
उन्होंने आगे कहा ‘हमारे भारत के प्रधानमंत्री एवं अधिकतर नेता सामान्य परिवारों में जन्म लेकर अब अपने राष्ट्रीय सेवा के निरंतर तप से कार्यकर्ता एवं लोगों की नजर में ऊंचे उठते गये और पार्टी उन्हें जिम्मेवारी देती चली गई. यह सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक की सबकी यही कहानी है. मुझे तो समझ में ही नहीं आता है कि आपको टिकिट मिलेगा कि नहीं, इसका क्या मतलब है. आप जिस जिम्मेवारी के योग्य हैं वहां आपको पहुंचा ही दिया जाएगा.’
परसों ग्वालियर स्टेशन पर हमारे मीडिया के बंधुओं के द्वारा मुझसे यह पूछने पर कि 2029 के लोकसभा चुनाव में क्या पार्टी मुझे टिकिट देगी तो स्वाभाविक है कि मेरे मुंह से यह बात निकली इसमें मेरे उत्तर पर भूचाल आ गया। जो मैंने सोचा ही नहीं था फिर तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए गये। यह अहंकार से निकली हुई बात नहीं थी मगर सच्चाई यही है कि पार्टी ने मुझे कभी टिकिट दिया नहीं है बल्कि चुनाव लड़ने के लिए मुझे राजी किया है। हमारे भारत के प्रधानमंत्री एवं अधिकतर नेता सामान्य परिवारों में जन्म लेकर अब अपने राष्ट्रीय सेवा के निरंतर तप से कार्यकर्ता एवं लोगों की नजर में ऊंचे उठते गये और पार्टी उन्हें जिम्मेवारी देती चली गई। यह सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक की सबकी यही कहानी है। मुझे तो समझ में ही नहीं आता है कि आपको टिकिट मिलेगा कि नहीं, इसका क्या मतलब है। आप जिस जिम्मेवारी के योग्य हैं वहां आपको पहुंचा ही दिया जाएगा। मेरी अपनी निजी राय में इसमें तीन तत्व शामिल रहते हैं, आप स्वयं, आपकी जरूरत और आपकी योगदान देने की क्षमता। फिर जनता-जनार्दन एवं संगठन का कार्यकर्ता आपको हाथों हाथ उठा लेते हैं फिर आपको चुनाव लड़ने की जिम्मेवारी दी जाती है। टिकिट मिलना तो एक वैधानिक प्रक्रिया है जो कि चुनाव आयोग के लिए पूरी करनी होती है। शराबबंदी पर भी यह सच्चाई है कि नीति बन चुकी है किन्तु फिर भी पुलिस के साथ जन प्रतिनिधियों की सजगता बहुत जरूरी है। शराबबंदी के लिए हमारा अभियान सफल था क्योंकि समग्रता के साथ एक नीति बन गई थी। अब उसकी निगरानी में सबसे बड़ी भूमिका जन प्रतिनिधियों की रहेगी। @BJP4India @BJP4MP @PMOIndia @Hkhandelwal1964
— Uma Bharti (@umasribharti) November 27, 2026
कार्यकर्ता आपको हाथों हाथ उठा लेते हैं-उमा भारती
वह आगे अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘मेरी अपनी निजी राय में इसमें तीन तत्व शामिल रहते हैं, आप स्वयं, आपकी जरूरत और आपकी योगदान देने की क्षमता. फिर जनता-जनार्दन एवं संगठन का कार्यकर्ता आपको हाथों हाथ उठा लेते हैं फिर आपको चुनाव लड़ने की जिम्मेवारी दी जाती है. टिकिट मिलना तो एक वैधानिक प्रक्रिया है जो कि चुनाव आयोग के लिए पूरी करनी होती है.’
शराबबंदी पर बात करते हुए उन्होंने कहा ‘यह सच्चाई है कि नीति बन चुकी है किन्तु फिर भी पुलिस के साथ जन प्रतिनिधियों की सजगता बहुत जरूरी है. शराबबंदी के लिए हमारा अभियान सफल था क्योंकि समग्रता के साथ एक नीति बन गई थी. अब उसकी निगरानी में सबसे बड़ी भूमिका जन प्रतिनिधियों की रहेगी.’
