Datia By Election 2026: दतिया उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होना है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए दतिया उपचुनाव साख की लड़ाई बन चुका है. ऐसे दोनों ही पार्टिया अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. कांग्रेस ने फैसला लिया है कि मतदान के दिन पार्टी दिग्गज नेता दतिया बॉर्डर पर तैनात रहेंगे. वोटिंग में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका के चलते कांग्रेस ने यह फैसला किया है.
दिग्गज नेताओं कहां-कहां लगी ड्यूटी
पार्टी के आलाकमान ने दिग्गज नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी हैं. दतिया से सटे डबरा वाले इलाके में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह और जसवीर गुर्जर तैनात रहेंगे. वहीं भंडार वाले इलाके में भांडे दतिया से सटे भंडार में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह विधायक और फूल सिंह बरैया को जिम्मेदारी
सौंपी गई है.
झांसी बॉर्डर की जिम्मेदारी किसे मिली?
सेवढ़ा के दतिया वाले बॉर्डर पर, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे,भिंड जिला अध्यक्ष, राहुल भदौरिया कमान संभालेंगे. वहीं दतिया से सटे दिनारा में जयवर्धन सिंह, केपी सिंह तैनात रहेंगे. दतिया के झांसी बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस और समाजवादी के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! सावन में बाबाधाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
साख की लड़ाई
बता दें कि दतिया की इस चुनावी जंग में मुकाबला सिर्फ दो उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि बीजेपी और कांग्रेस के संगठन, रणनीति और प्रदेश अध्यक्षों की साख का भी है. नतीजे यह तय करेंगे कि जनता ने किसकी रणनीति और किसके नेतृत्व पर ज्यादा भरोसा जताया.
