Vistaar NEWS

Datia By Election 2026: दतिया में हुई 71.26% वोटिंग, 21 उम्मीदवारों की किस्मत EVM कैद

Voting for the Datia by-election today.

दतिया उपचुनाव के लिए आज मतदान

Datia By Election 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया था, जो शाम 6 बजे तक चला. निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की हैं. इस चुनाव में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. इनमें 1 लाख 16 हजार 116 पुरुष, 1 लाख 4 हजार 284 महिला और 10 अन्य मतदाता शामिल हैं.

पूरे विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 185 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में और 106 केंद्र शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं. सुरक्षा की दृष्टि से 233 केंद्रों को क्रिटिकल और 28 केंद्रों को वल्नरेबल श्रेणी में रखा गया है. चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पूरे क्षेत्र को 36 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा मतदान को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए 1280 मतदानकर्मी और 215 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं.

इस उपचुनाव में कुल 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया है. वहीं दामोदर यादव भी मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश में हैं. इनके अलावा 18 अन्य प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. अब सभी उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला दतिया के मतदाता करेंगे. मतदान के बाद मतगणना 3 अगस्त को होगी, जिसके साथ ही उपचुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे.

विनय कुशवाहा

दतिया उपचुनाव: चुनाव आयोग के अनुसार 71.26 फीसदी वोटिंग हुई.

विनय कुशवाहा

दतिया उपचुनाव: शाम 5 बजे तक 68.78% वोटिंग हुई

विनय कुशवाहा

दतिया उपचुनाव: 3 बजे तक 61.48 फीसदी वोटिंग हुई

विनय कुशवाहा

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पंजाब मेल ट्रेन से भोपाल के लिए हुए रवाना

अभय वर्मा

जिला प्रशिक्षण संस्थान क्रमांक-1 के बूथ पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने वोट डाला.

अभय वर्मा

सुबह से हो रहे मतदान में पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है.

अभय वर्मा

सोशल म‍ीडिया पर वायरल पोस्‍ट का भाजपा ने किया खंडन

उपचुनाव के बीच सोशल मीडिया पर जिला अध्‍यक्ष रघुवीर कुशवाह को पार्टी से निकाले जाने का पत्र वायरल हो रहा था, जि‍सका भाजपा ने खंडन किया है. भाजपा का कहना है कि फर्जी और भ्रामक पोस्‍ट के माध्‍यम से जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है.

अभय वर्मा

उपचुनाव के दौरान फर्जी वोटर पकड़ा गया. दतिया के उदगांव पोलिंग बूथ से गिरफ्तार किया.

Kamal Tiwari

“कांग्रेस का यही परिचय है कि जब वो हारती है तो कोई न कोई आरोप तो लगाती ही है…”- BJP नेता नरोत्तम मिश्रा

Kamal Tiwari

सत्ता से निराश दतिया की जनता- उमंग सिंघार

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस वजह से हम लोग चुनाव जीतेंगे. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाया और कहा कि बूथ कैपचरिंग की शिकायत प्रत्याशी ने की है. क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव करा रहा है. चुनाव आयोग को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा की राजनीतिक हत्या हुई है.

अभय वर्मा

दतिया उपचुनाव में अब तक 32.53 प्रतिशत वोटिंग पूरी हुई.

अभय वर्मा

मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगी चोटों की वजह से भावुक हुआ था, न कि हार की वजह से.

अभय वर्मा

विस्‍तार न्‍यूज से बातचीत में आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हमारी मदद कर रहे और नरोत्तम मिश्रा के कार्यकर्ता हमारे लिए काम कर रहे हैं.

अभय वर्मा

कांग्रेस उम्मीदवार धनश्‍याम सिंह ने कहा कि ‘मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्‍या में बाहर आएं और वोट डालकर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चि‍त करें.’

अभय वर्मा

सुबह 7 बजे सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग शुरू हुई और हर जगह शांति बनी हुई है.

अभय वर्मा

लखनपुर ग्राम में नहीं पड़े वोट

बसई के लखनपुर ग्राम में उपचुनाव का पुरजोर विरोध हो रहा है. लखनपुर मतदान केंद्र पर अब तक कोई वोट नहीं पड़ा है. ग्रामीणों का विरोध रोड नहीं तो वोट नहीं. पिछले कई समय से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ रहे थे.

अभय वर्मा

दतिया उपचुनाव में अब तक 12.94 प्रतिशत वोटिग पूरी हुई.

अभय वर्मा

भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने मतदान किया. वोटिंग के बाद आशुतोष तिवारी ने कहा कि जनता रोजगार और विकास के मुद्दों पर मतदान कर रही है.

अभय वर्मा

शांतिपूर्ण ढ़ंग से चल रही मतदान प्रक्रिया

जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर स्‍वप्न‍िल वानखेड़े ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय के मुताबिक शुरू हुई है. मतदान की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढ़ंग से चल रही है.

अभय वर्मा

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्‍याम सिंह ने भाजपा पर बूथ कैप्‍चरिंग का आरोप लगाया है.

अभय वर्मा

कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी – घनश्‍याम सिंह

उपचुनाव में मतदान करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्‍याम सिंह ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस 100 प्रतिशत विजय होगी. उन्‍होंने कहा कि दतिया में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी.

अभय वर्मा

अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी

उपचुनाव के लिए प्रशासन ने अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित करके उन जगहों पर सुरक्षा बलों की विशेष टूकड़ी तैनाती की है, जिससे मतदान को निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण बनाया जा सके.

अभय वर्मा

उपचुनाव में वोटिंग से पहले भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने मां पीतांबरा के दर्शन किए.

अभय वर्मा

उपचुनाव के लिए शुरू हुई वोटिंग

अभय वर्मा

बारिश की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट की व्‍यवस्‍था

मतदाताओं की सुविधा के लिए एक पिंक मतदान केंद्र, एक आदर्श मतदान केंद्र और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं. बारिश की संभावना को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर वाटरप्रूफ टेंट, पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था की गई है. किसी भी शिकायत या सहायता के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा. हेल्पलाइन नंबर 8305199022 जारी किया गया है.

अभय वर्मा

सवा दो लाख मतदाता करेंगे वोटिंग

दतिया उपचुनाव में 2,20,410 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नया विधायक चुनेंगे. इनमें 1,16,116 पुरुष और 1,04,284 महिला मतदाता शामिल हैं.

पूरे विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 185 ग्रामीण और 106 शहरी मतदान केंद्र शामिल हैं. सुरक्षा के मद्देनजर 233 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है.

Exit mobile version