Datia upchunav Results Live: दतिया उपचुनाव में मतगणना पूरी हो गई है. कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6029 वोटों के साथ अपनी जीत दर्ज की है. हालांकि 13 और 14वें राउंड में वोटों का आकांडा कम हुआ था.
उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर कांग्रेस को 27 वोटों की बढ़त हासिल हुई है. वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा के बूथ पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस की इस जीत के बाद प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं. प्रदेश कार्यालयों में मिठाई बांटी जा रही है.
दतिया में कांग्रेस की जीत पर बोले सीएम मोहन यादव
दतिया उपचुनाव को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कांग्रेस की सीट कांग्रेस के पास रही. पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार हमने 1700 वोट ज्यादा पाए हैं. उन्होंने कहा कि बुधनी और अमरवाड़ा भी बीजेपी ने जीती और तीनों राज्यसभा की सीट भी बीजेपी ने जीती है. सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव का यही अर्थ है, ‘हमने अपनी बात रखी, कांग्रेस ने अपनी, जनता का निर्णय सिरोधार्य है.’ सीएम ने आगे कहा कि आने वाला चुनाव और ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे.
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कमलनाथ ने दी बधाई
दतिया विधानासभा उपचुनाव में शानदार जीत, कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। मैं दतिया की जनता का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने सत्ता के दबाव में झुकने से इनकार कर दिया।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 3, 2026
यह जीत सिर्फ एक उपचुनाव की जीत भर नहीं है, बल्कि देश और प्रदेश की हवा में हो…
दतिया उपचुनाव की जीत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा दतिया में भाजपा की हार उनके अहंकार और जनभावनाओं की अनदेखी का परिणाम है. माँ पीताम्बरा देवी के आशीर्वाद और दतियावासियों के जनादेश ने आज यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं होता. जब सत्ताधारी जनसेवा के अपने मूल कर्तव्य से भटककर अहंकार, मनमानी और जनता की आवाज़ की अनदेखी करने लगते हैं, तो जनता उसका हिसाब जरूर करती है.
दतिया की जनता ने अपने फैसले से बता दिया है कि सत्ता का घमंड ज्यादा समय तक नहीं चलता. जनता के विश्वास, सम्मान और अधिकारों को नजरअंदाज करने वालों को लोकतंत्र के दरबार में सजा जरूर मिलती है. दतिया की यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि अहंकार पर जनशक्ति की जीत है. यह संदेश है कि जनता सर्वोपरि है और जनादेश ही सबसे बड़ा फैसला होता है.
दतिया में मिली इस ऐतिहासिक जीत के लिए दतियावासियों का हृदय से आभार एवं इस जीत में हमारी सहयोगी रही समाजवादी पार्टी एवं सभी समर्पित साथियों से मिले सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद.
दतिया में भाजपा की हार उनके अहंकार और जनभावनाओं की अनदेखी का परिणाम है।
— Umang Singhar (@UmangSinghar) August 3, 2026
माँ पीताम्बरा देवी के आशीर्वाद और दतियावासियों के जनादेश ने आज यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं होता। जब सत्ताधारी जनसेवा के अपने मूल कर्तव्य से भटककर अहंकार, मनमानी और जनता की…
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि चुनाव प्रभावित करने वाले कार्यकर्ता पर एक्शन होगा दोषियों पर कार्रवाई होगी. पार्टी समीक्षा करेगी, हार के क्या कारण रहे हैं.
दतिया में 6029 वोटों से जीती कांग्रेस
कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने कहा- मैं 12-15 हजार मतों से जीतूंगा मैं उसी बात पर कर कायम हूं। 6 राउंड की गिनती बाकी है उसमें हमारी बढ़त और बढ़ेगी
12वें राउंड में 12607 वोटो से कांग्रेस आगे
11वे राउंड में लगभग 13000 वोटो से आगे कांग्रेस
9वे राउंड में कुल कांग्रेस 9519 वोट से आगे, नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी की हार
9वे राउंड की आधी गिनती में 8420 से कांग्रेस आगे
8वे राउंड के बाद कांग्रेस 6583 वोटों से आगे
भाजपा – 31681
कांग्रेस – 38264
8वे राउंड के बाद कांग्रेस 5278 वोटों से आगे
7वें राउंड में कांग्रेस को बढ़त, कुल 3295 वोटों से आगे
दतिया में 6 राउंड पूरे, कांग्रेस 1786 वोट से आगे
घनश्याम सिंह कांग्रेस:- 4809
आशुतोष तिवारी भाजपा:- 3331
दामोदर यादव आसप:- 914
दतिया में पांचवां राउंड पूरा, कांग्रेस 258 वोट से आगे
भाजपा आशुतोष तिवारी – 20739
कांग्रेस घनश्याम सिंह 20997
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का दावा, 12 से 15 हजार वोटों से होगी जीत
चौथा राउंड खत्म होने के बाद दतिया में कांग्रेस 783 वोट से आगे
भाजपा आशुतोष तिवारी – 16457
कांग्रेस घनश्याम सिंह -17240
दामोदर यादव – 7019
दतिया उपचुनाव: चौथे राउंड की काउंटिंग की खत्म, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 736 वोटों से आगे
दतिया में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 736 वोटों से बनाई लीड
तीसरे राउंड के बाद भजापा के आशुतोष तिवारी 139 वोटों से आगे… ◆ भाजपा – 4262 ◆ कांग्रेस – 4998 ◆ आसपा -1344
दतिया में पहले राउंड की काउंटिंग में बीजेपी आगे, मिले 4441 वोट#datiabyelection #countingday #bjp #ashutoshtiwari #ghanshyamsingh #vistaarnews @gyanendrat1 pic.twitter.com/JGLjlcG8vb
— Vistaar News (@VistaarNews) August 3, 2026
तीसरे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस की वापसी
कांग्रेस 12432
बीजेपी- 12399
ASP- 4874
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित काउंटिंग सेंटर पहुंच चुके हैं. लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह अब तक नहीं दिखे हैं.
तीसरे राउंड में घटी भाजपा की लीड
तीसरे राउंड की गिनती में भाजपा को 4262, कांग्रेस को 4998 जबकि आजाद समाज पार्टी को 1344 वोट मिले हैं। अब भाजपा की कुल लीड घटकर 139 वोट रह गई है.
दूसरे राउंड की काउंटिंग की खत्म, बीजेपी को बढ़त
बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 690 वोटों से आगे चल रहे हैं.
दूसरे राउंड के बाद आशुतोष तिवारी को 8143 वोट मिले.
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 7453 वोट मिले मिले.
ASP प्रत्याशी दामोदर यादव को 3650 वोट मिले मिले.
दतिया उपचुनाव के रुझान आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय(भोपाल) में सन्नाटा पसरा हुआ है. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारी के रूम में ताले लटके हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कांग्रेस के दोनों बड़े नेता जीतू पटवारी और उमंग सिंघार दिल्ली में मौजूद है.
दतिया उपचुनाव के रुझान आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारी के रूम में लगे ताले, कांग्रेस के दोनों बड़े नेता जीतू पटवारी और उमंग सिंघार दिल्ली में मौजूद
दतिया उपचुनाव के रुझान, दूसरा राउंड में बीजेपी 690 वोटों से आगे
भाजपा आशुतोष तिवारी – 8143
कांग्रेस घनश्याम सिंह- 7453
ASP दामोदर सिंह- 3650
दतिया से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 1100 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह है.
दतिया उपचुनाव के रुझान
दतिया उपचुनाव के रुझान, भाजपा 909 वोटों के अंतर से आगे
भाजपा – 4441
कांग्रेस – 3532
आजाद समाज पार्टी- 2117
दतिया उपचुनाव: पहले राउंड की गिनती जारी, पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी को बढ़त
दतिया में विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है. भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना समेत कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं
दतिया उपचुनाव में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि सबका आशीर्वाद कमल के फूल के साथ है. अच्छे अंतर से कमल का फूल जीतेगा और भाजपा दतिया सीट जीतेगी.
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दतिया में मतगणना शुरू हो चुकी है. 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले पोस्टल वैलेट की गिनती की जा रही है. इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती की जाएंगी.
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंच चुके है. यहीं पर मतगणना शुरू होने वाली है. दतिया उपचुनाव परिणाण में 15 राउंड में मतों की गिनती पूरी की जाएगी.
दतिया उपचुनाव परिणाण में 15 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी। पूरी प्रक्रिया में करीब 350 अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. सुबह 9 बजे के बाद शुरुआती रुझान आने शुरू होने की संभावना है.
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 20 टेबलें बनाई गई हैं और 15 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी.
मतगणना की प्रक्रिया में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी. मतगणना कार्य को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों को विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया है.
