Datia upchunav Results Live: दतिया से बीजेपी के आशुतोष तिवारी 690 वोटों से आगे, दूसरे राउंड की गिनती खत्म
दतिया उपचुनाव मतगणना
Datia upchunav Results Live: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों की नजरें परिणाम पर टिकी हैं. बीते 30 जुलाई को दतिया सीट पर मतदान संपन्न हुआ है. आज 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. सबसे पहले पोस्टल मतमत्रों की गिनती की जाएंगी. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी.
दतिया विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम से मतों की गिनती के लिए 21 टेबलों की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, गणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेगा. मतगणना 15 राउंड में संपन्न की जाएगी. कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिससे वे स्ट्रांग रूम की गतिविधियों पर नजर रख सकें. शुरूआती रूझान 9 बजे के आस-पास आना शुरू हो जाएंगे.