Vistaar NEWS

‘लव यू टू क्या आपको भी मेरी याद आ रही थी’, फ्लाइंग किस देते हुए दतिया में पुराने अंदाज में दिखे शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan

शिवराज सिंह चौहान

Datia By poll: मध्य प्रदेश के दतिया में होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां जमकर मेहनत कर रह है. प्रचार में भी किसी भी पार्टी की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही. इसी बीच रविवार को केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश क पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दतिया पहंचे. यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान शिवराज सिंह का पुराना अंदाज देखने को मिला.

शिवराज सिंह बोले-लव यू टू

शिवराज सिंह चौहान जब मंच से अपना भाषण शुरू करने ही वाले थे तभी भीड़ में मौजूद युवा ने ‘आई लव यू मामा’ कहकर पुकारा तो शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही आई लव यू टू कहते हुए फ्लाइंग किस दे दी. इतना ही नहीं इसके बाद मंच से शिवराज सिंह ने कहा कि आप लोगों से मिलने का बहुत मन कर रहा था, पार्टी का धन्यवाद की उसने ये मौका दिया. क्या आपको भी मेरी याद आती थी.

मंच से गाया फिल्मी गाना

इसके बाद शिवराज सिंह ने मंच से ही एक फिल्मी गाना गुनगुनाया. शिवराज सिंह चौहान ने गाना गाया कि तुमसे मिलने को दिल करता है रे बाबा. केंद्रीय मंत्री के ये गाना गाते ही पूरा सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

शिवराज सिंह चौहान मंच से कहा…

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा कि राजनीति हमारे लिए न तो शौक है और न ही धंधा है. राजनीति हमारे लिए सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि राजनीति हमारे लिए जनता की सेवा है और हमने इसे इसी रूप में स्वीकार किया है. राष्ट्र के निर्माण के लिए राजनीति है, जनता के कल्याण के लिए राजनीति है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लिए राजनीति है.

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! सावन में बाबाधाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

Exit mobile version