‘सौभाग्य का सूर्योदय हुआ’, नन्हे ‘अहान’ की गूंजी किलकारी, शिवराज सिंह चौहान फिर बने दादा

Shivraj Singh Chouhan Grandson Birth: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर एक फिर किलकारी गूंजी है. बेटे कुणाल और रिद्धि माता-पिता बन गए हैं. बहू ने एक बेटे को जन्म दिया है. नन्हें मेहमान का नाम 'अहान' रखा गया है. कैबिनेट मंत्री ने सोशल मीडिया पर बच्चे का वीडियो शेयर करके खुशी जताई है.
Shivraj Singh Chouhan Grandfather

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा

Shivraj Singh Chouhan Grandson Ahaan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर एक फिर किलकारी गूंजी है. बेटे कुणाल और रिद्धि माता-पिता बन गए हैं. बहू ने एक बेटे को जन्म दिया है. नन्हें मेहमान का नाम ‘अहान’ रखा गया है. कैबिनेट मंत्री ने सोशल मीडिया पर बच्चे का वीडियो शेयर करके खुशी जताई है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि आज हमारे जीवन में फिर एक बार सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है.

अस्पताल का वीडियो शेयर किया. इसमें डॉक्टर नन्हे अहान को वार्ड से बाहर लाते हुए दिखती हैं और बच्चे को शिवराज सिंह चौहान के हाथों में थमा देती हैं. बच्चे का स्वागत गायत्री मंत्र से किया गया. इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह, कार्तिकेय और कुणाल वहां मौजूद रहे.

वीडियो जारी कर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करके लिखा कि आज हमारे जीवन में फिर एक बार सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है. बेटे के रूप में ‘अहान’ हमारे घर अपार खुशियां लेकर आया है. कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने है, मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है. कार्तिकेय-अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं और हमारी लाड़ली इला का भाई हमारे घर खुशियां लेकर आया है.

उन्होंने आगे कहा कि बेटे ‘अहान’ की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है. यह हमारे लिए ईश्वर का अनमोल आशीष है. संदीप जैन और स्वाति जैन को भी नाना-नानी बनने की बहुत-बहुत बधाई.

ये भी पढ़ें: ‘घर में बैठूंगा तो बीमार पड़ जाऊंगा’, उज्जैन से अयोध्या यात्रा पर बोले दिग्विजय सिंह – दशहरा से यात्रा शुरू करेंगे

दूसरी बार दादा-दादी बने शिवराज-साधना

पू्र्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे कार्तिकेय और कुणाल हैं. कार्तिकेय बड़े बेटे हैं, जिनकी शादी अमानत से हुई है. अमानत ने इसी साल जनवरी में बेटी ‘इला’ को जन्म दिया था. अब कुणाल और रिद्धि के झोली में खुशियां आई हैं. इला को भाई मिल गया है. इस तरह शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह दोबारा दादा-दादी बने हैं. पूरे परिवार में खुशी की लहर है.

ज़रूर पढ़ें