Vistaar NEWS

Gwalior: 26 सेकेंड और फुर्र हुई महिला! पति बाइक पार्क करने गया था, ‘अरमान’ संग भागी नई नवेली दुल्हन

Gwalior Bride Elopement

ग्वालियर: पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागी महिला

Newlywed Wife Runs Away: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. घटना फूलबाग स्थित चिड़ियाघर के बाहर की है. मंगलवार (6 अक्टूबर) को पति अपनी बाइक को पार्क करने के लिए पार्किंग तक गया था. जब वह लौटा तो देखा कि पत्नी नदारद है. थोड़ी देर तलाश की गई. इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला पता चला कि वाइफ एक युवक के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में रहने वाला युवक (21 साल) अपनी पत्नी (18 साल) के साथ मंगलवार को ग्वालियर पहुंचा था. दोनों अपने रिश्तेदार से मिलने गए थे. पत्नी ने चिड़ियाघर घूमने की इच्छा जताई. पति-पत्नी फूलबाग स्थित चिड़ियाघर गए. जू के बाहर पति ने बाइक रोकी और पत्नी से कुछ देर खड़े रहने के लिए कहा. वह पार्किंग में बाइक पार्क करने गया. जब वह लौटकर आया तो पत्नी वहां नहीं थी. इससे वह चौंक गया.

पत्नी के अचानक से गायब होने पर पति ने आसपास तलाश करना शुरू किया. लोगों से पूछताछ की. पुलिस को सूचना दी गई. सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. महिला किसी अन्य युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाती नजर आ रही है. पति ने भी उसे पहचान लिया.

26 सेकेंड में फुर्र हुई महिला

केवल 26 सेकेंड में महिला ने गाड़ी बदल ली. सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ देखा जा सकता है कि पति महिला को गाड़ी से उतारता है और बाइक पार्क करने चले जाता है. दूसरी ओर से प्रेमी आता है, महिला को बाइक पर बिठाता है और चंपत हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Gwalior: डबरा में पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा, ‘बाउंड ओवर’ कार्रवाई से नाराज, CM मोहन यादव को लिखा पत्र

‘अरमान’ के साथ भागी पत्नी

सीसीटीवी फुटेज देखने और पत्नी को पहचानने के बाद पति ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक अरमान खान है. वह कथित तौर पर उसका प्रेमी है. पड़ाव थाना में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही है.

Exit mobile version