Vistaar NEWS

Gwalior News:17 साल की छात्रा ने ली खुद की जान, मरने से पहले पिता के फोन से 2 बार मिलाया युवक का नंबर, अब जो पता चला..

gwalior

ग्वालियर न्यूज/ इमेज सोर्स-एक्स

Gwalior News: मध्यप्रदेश में छात्रों की खुदकुशी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. और अब ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र से एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां 17 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा निशा जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि गांव के एक युवक द्वारा लगातार प्रताड़ित और धमकाए जाने से तंग आकर निशा ने घर में रखी डाई पी ली.

क्या है पूरा मामला ?

पूरी घटना रविवार शाम की है. भितरवार के वार्ड क्रमांक-4 निवासी निशा जाटव, पिता कल्लू जाटव उस समय घर पर अकेली थी. उसके माता-पिता मजदूरी के लिए गए हुए थे. परिजनों के अनुसार जब वे शाम को घर लौटे तो निशा चूल्हे पर खाना बना रही थी. इसी दौरान अचानक उसे उल्टियां शुरू हो गईं और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. घर में एक खाली डाई की शीशी पड़ी मिली.

आनन-फानन में परिजन उसे एंबुलेंस से ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे निशा ने दम तोड़ दिया. सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

परिजनों ने गांव के युवक पर लगाए आरोप

मृतका के पिता कल्लू जाटव ने गांव के ही संदीप जाटव पिता महाराज सिंह जाटव, निवासी पचौरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि संदीप पिछले कई दिनों से निशा को परेशान कर रहा था. रविवार दोपहर करीब 2 बजे भी आरोपी घर के पीछे आया था और निशा को मिलने के लिए धमका रहा था. पिता का आरोप है कि युवक के जाने के कुछ घंटे बाद ही निशा ने यह कदम उठाया. परिजनों ने यह भी बताया कि अस्पताल ले जाते समय गंभीर हालत में निशा ने इशारे से पिता का मोबाइल मांगा और कथित तौर पर उसी युवक को दो बार कॉल किया था.

हेड कॉन्स्टेबल ने दी जानकारी

इस मामले में भितरवार थाने के हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुशवाहा ने बताया कि छात्रा ने जहरीला पदार्थ पी लिया था जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हुई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:NO इंश्योरेंस? तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा पायलट प्लान

Exit mobile version