Vistaar NEWS

Gwalior News: पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, लव अफेयर का था शक, पुलिस ने हिरासत में लिया

Husband attacked wife with knife on suspicion of extramarital affair

पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक महिला इंस्टाग्राम पर चैटिंग करती थी. पति को किसी के साथ अफेयर के संदेह था. इसी संदेह में पति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चार महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

जनकगंज थाना अंतर्गत बावन पाएगा इलाके में निशा अहिरवार नामक महिला का मायका है.कुछ दिनों पहले उसका पति विकास पाल से विवाद हो गया था. इसके बाद से वह मायके रह रही थी. रविवार रात निशा जब मायके में सो रही थी, तभी शराब के नशे में पति विकास पाल आ धमका. पहले उसने निशा के बाल काटे और उसके बाद निशा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले से निशा के चेहरे, पीठ और हाथ में गहरे घाव हो गए हैं. हमले की वजह निशा का इंस्टाग्राम पर चैटिंग करना बताया जा रहा है.

विकास को निशा पर संदेह था कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है और वह उससे चैटिंग करती है. वारदात के बाद आरोपी विकास मौके से भाग निकला. विकास पेशे से मजदूर है और ठेला लगाकर जीवन यापन करता है. बताया गया है कि निशा ने चार माह पहले विकास से प्रेम विवाह किया था. इस विवाह को लेकर दोनों के परिवार राजी नहीं थे. विकास गोल पहाड़िया इलाके का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: मुरैना: क्वारी नदी में बाढ़ के चलते टापू बना बारह द्वारी मंदिर, 3 दिन से फंसे साधु ने लगाई मदद की गुहार

घायल का इलाज जारी

वहीं, घटना के दौरान घर में निशा के अलावा उसकी बहने थीं. जबकि मां क्रांति बाजार गई हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. गंभीर रूप से घायल निशा को ज्यारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल निशा की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी विकास पाल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Exit mobile version