Vistaar NEWS

‘चुनाव बाद में पहले हिसाब करूंगा…’, जीतू पटवारी ने अधिकारियों को धमकाया, बोले- सरकारें आती-जाती रहेंगी

datia by election patwari-threatens-officials-before-elections

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

Patwari Ne Di Khuli Dhamki: दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोर-शोर से जारी है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों प्रमुख पार्टियां मैदान में जुटी हुई हैं. चुनाव के लिए जगह-जगह जनसभा की जा रही हैं. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच पटवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रशासन और पुलिस को लेकर बड़ा बयान देते हुए नजर आ रहे हैं. बसई क्षेत्र के ठकुरपुरा गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होना चाहिए. अगर पुलिस या प्रशासन ने किसी तरह का पक्षपात किया तो चुनाव बाद में होंगे पहले हिसाब करूंगा.

https://youtube.com/shorts/9RV_YniVpxQ?si=s54bxcBVi9ijLxgc

अधिकारियों को धमकाते हुए क्या बोले?

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सबसे जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन यदि किसी कर्मचारी ने हठधर्मिता या पक्षपात किया तो उसकी जवाबदेही तय होगी. उन्होंने आगे चेतवानी भरे लहजे में कहा कि पुलिसकर्मी, थाना प्रभारी, टीआई और पुलिस अधीक्षक ने किसी कार्यकर्ता को बिना वजह कोई हरकत तो मेरा नाम जीतू पटवारी है. चुनाव बाद में करूंगा, आपसे हिसाब पहले करूंगा.

‘पार्टी हर परिस्थिति में कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है’

पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील भी की. अपने संबोधन में उन्होंने दतिया क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं का भी मुद्दा उठाया.

ये भी पढ़ें: Datia By Election: बीजेपी-कांग्रेस के लिए दतिया उपचुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई, दोनों प्रदेश अध्यक्षों ने संभाला मोर्चा

आत्महत्या, हत्या, आपराधिक घटनाओं और जमीन विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की पीड़ा देखकर वे व्यथित हैं और जनता बदलाव चाहती है. हालांकि जीतू पटवारी के इस बयान पर फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन दतिया उपचुनाव के बीच उनका यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Exit mobile version