Vistaar NEWS

Morena: टोस्ट में मिली मरी हुई छिपकली, कंपनी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, कलेक्ट किए सैंपल

Morena dead lizard found in toast food Department takes action

मुरैना: खाद्य विभाग का एक्शन

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के मुरैना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दिशा इलायची टोस्ट में मरी हुई छिपकली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार (22 जुलाई 2026) को कार्रवाई करते हुए खजूरी रोड, अंबाह स्थित अजय किराना स्टोर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक रामहेत राठौर से दिशा इलायची टोस्ट का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जांच के लिए लिया गया.

भोपाल स्थित प्रयोगशाला में होगी जांच

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लिया गया नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूना मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित पक्ष के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

खाद्य विभाग ने नागरिकों से की अपील

जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित टोस्ट खुली पैक्ड अवस्था में था. उत्पाद का निर्माता एवं पैकर आरव ट्रेडर्स, बिथरिया का पुरा, नीलम प्रेस के पास, गिरवाई नाका, ग्वालियर मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्माता एवं पैकिंग फर्म के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला ग्वालियर को भी पत्र भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें: मुरैना: पोरसा में दलदल बनी सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी खाद्य पदार्थ में गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिले तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

Exit mobile version