Morena News: ई-टोकन व्यवस्था पर भारी खाद गोदाम की मनमानी, किसानों से अधिक कीमत वसूलने का आरोप

Morena News: खाद लेने के लिए आज भी बड़ी संख्या में किसानों को घंटों लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि ई-टोकन व्यवस्था का उद्देश्य भीड़ कम करना और पारदर्शिता लाना था, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है.
morena Fertilizer News

मुरैना में खाद के लिए अधिक पैसा वसूला जा रहा है.

इनपुट-मनोज शर्मा

Morena News: मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए ई-टोकन प्रणाली लागू की है, लेकिन मुरैना जिले में इस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. किसानों का आरोप है कि खाद गोदाम प्रभारी अभिषेक शर्मा ई-टोकन व्यवस्था के बावजूद निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल रहे हैं. किसानों के अनुसार, जहां खाद की कीमत 3,700 रुपये निर्धारित है, वहीं उनसे 3,800 रुपये लिए जा रहे हैं.

खाद के लिए घंटों कतारों में खड़े अन्नदाता

खाद लेने के लिए आज भी बड़ी संख्या में किसानों को घंटों लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि ई-टोकन व्यवस्था का उद्देश्य भीड़ कम करना और पारदर्शिता लाना था, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें-MP News: कराहल में जमीन पर बैठी CEO, महिला समूहों से किया सीधा संवाद, महिलाओं को लखपति क्लब से जोड़ने पर दिया जोर

किसान ने सोशल मीडिया पर मांगी निष्पक्ष कार्रवाई

एक किसान ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुरैना कलेक्टर से मामले की शिकायत करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
यदि किसानों के आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल शासन की व्यवस्था की अनदेखी होगी, बल्कि खाद की कालाबाजारी और किसानों के आर्थिक शोषण का भी गंभीर मामला माना जाएगा. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है.

ज़रूर पढ़ें