Vistaar NEWS

मुरैना: 60 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर, हत्या समेत दर्जनों मामले दर्ज

Morena police

डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर

मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा वाले चंबल का इलाके में समय-समय पर खूखांर डकैतों का राज रहा है. एस समय पर ददुआ, गौरी यादव और ठोकिया जैसे डकैतों ने इस पूरे इलाकों को अपना गढ़ बना लिया था. लेकिन समय के साथ कई डकैत भाग गए औ कई को एनकाउंटर में मार गिराया गया. हाल ही में मुरैना पुलिस ने एक और ईनामी डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके एक साथी अजय को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस को मिली थी सूचना

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को डैकत कल्ली गुर्जर के बारे में सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बानमोर थाना क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में घेराबंदी कर दबिश दी. पुलिस को सामने देखकर डकैत घबरा और तुरंत पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. इसी मुठभेंड़ के दौरान कल्ली गुर्जर घायल हो गया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हत्या और लूट के कई मामले दर्ज

कल्ली गुर्जर चंबल इलाके का खूंखार डकैत है. इस पर कई हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, डकैती और अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई वारदातों को अंजाम दिया है.
दोनों राज्यों की पुलिस लंबे समय से इस डकैत को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी. कल्ली गुर्जर पर 60 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था.

पुलिस की पूछताछ जारी

डैकेत कल्ली गुर्जर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं वहीं उसके दोस्त अजय से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस डकैत के गिरोह में कितने सदस्य शामिल हैं और हाल ही में किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: Dewas Liquor Case: AI से खोजा नकली शराब बनाने का तरीका, इंदौर से मंगाया केमिकल, आरोपियों का खुलासा

Exit mobile version