Vistaar NEWS

Morena: जरा सी बारिश में जलमग्न हुआ बैरियर चौराहा, प्रशासन के दावों की खुली पोल, जलनिकासी के लिए कोई रास्‍ता

Morena's Barrier Square submerged due to rain.

बारिश में जलमग्न हुआ मुरैना का बैरियर चौराहा

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

Morena News: मुरैना जिले में बरसात की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख बैरियर चौराहे पर जलभराव की समस्या ने जिम्मेदारों के दावों की पोल खोल दी है. नेशनल हाईवे-552 और नेशनल हाईवे-44 के महत्वपूर्ण जंक्शन पर बारिश का पानी जमा होने से चौराहा तालाब में तब्दील नजर आया.

पानी भरने से लोगों को हुई परेशानी

बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाले इस चौराहे पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी सी बारिश में ही हालात बिगड़ते दिखाई दिए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान बैरियर चौराहे पर जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान के नाम पर अब तक कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आती. सवाल यह है कि जब बारिश शुरू होते ही जलनिकासी व्यवस्था फेल हो रही है, तो जिम्मेदार विभागों ने पहले से तैयारी क्यों नहीं की?

गौरतलब है कि बैरियर चौराहा पहले भी यातायात और जाम की समस्या को लेकर चर्चा में रहा है. मार्च 2026 में भी एनएच-552 और एनएच-44 पर बैरियर चौराहे से मुरैनागांव तक लंबा जाम लगने की खबर सामने आई थी.

प्रशासन पर उठे सवाल

अब बारिश ने एक और सवाल खड़ा कर दिया है, क्या जिम्मेदार अधिकारी वातानुकूलित कार्यालयों में बैठकर शहर की जलनिकासी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, या फिर उन्हें मौके पर उतरकर हकीकत देखने का इंतजार है? प्रशासन से सवाल है कि बैरियर चौराहे पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कब होगा और बारिश के मौसम में यात्रियों को इस परेशानी से कब निजात मिलेगी?

ये भी पढे़ं- Bhind: ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर स्कूल जाते हैं ये टीचर, जान हथेली पर रखकर संवार रहे बच्चों का भविष्य

Exit mobile version