Vistaar NEWS

‘अब किनारे पर घर बना लो, मुझे…’, पत्रकार के सवाल पर बोल पड़े नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra

नरोत्तम मिश्रा

Datiya By-Poll: दतिया विधानसभा चुनाव 2023 में जब पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए, तो उन्होंने एक शायरी कही थी. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. दतिया में कांग्रेस के राजेंद्र भारती को जीत मिली थी, लेकिन उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं. उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से उम्मीदवार के लिए सिर्फ 1 नाम चल रहा था. वो है नरोत्तम मिश्रा का, लेकिन पार्टी ने ऐन वक्त पर उनका टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है. जिसके बाद दतिया उपचुनाव में विवाद शुरू हो गया. जानें टिकट कटने के बाद क्या बोले नरोत्तम मिश्रा.

आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे नरोत्तम

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बवाल हो गया. बवाल के बीच वो भोपाल पहुंचे और मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, पार्टी का फैसला उनके सिर-माथे पर है. हंगामा कर रहे समर्थकों को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें मना लिया जाएगा. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही आशुतोष तिवारी के लिए प्रचार करते हुए दिखाई देंगे. उनके नामांकन में भी शामिल होने जा रहे हैं.

अब किनारे पर घर बना लें, कोई दिक्कत नहींः नरोत्तम मिश्रा

इस दौरान जब नरोत्तम मिश्रा से मीडिया ने 2023 विधानसभा चुनाव हारने के बाद कही गई शायरी (समुद्र का पानी उतरता देखकर किनारे पर घर मत बना लेना) पर बात की तो वो मुस्कुराए और कहा, अब आराम से किनारे पर घर बना लेना. मुझे कोई दिक्कत नहीं है.

ये भी पढ़ेंः Datiya By-Poll: तीन बार के विधायक, राजघराने से ताल्लुक…कौन हैं घनश्याम सिंह? जिन्हें कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव में उतारा

3 अगस्त को आएगा रिजल्ट

इसके बाद शाम को नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से हुई. हालांकि, इस दौरान क्या बातचीत हुई. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें, दतिया सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और तीन अगस्त को मतगणना होगी.

Exit mobile version