Datiya By-Poll: तीन बार के विधायक, राजघराने से ताल्लुक…कौन हैं घनश्याम सिंह? जिन्हें कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव में उतारा

Who is Ghanshyam Singh: कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह पर दांव खेला है. घनश्याम सिंह 2 बार दतिया और 1 बार सेवड़ा से विधायक रह चुके हैं. यहां जानें घनश्याम सिंह के बारे में पूरी जानकारी.
Datiya Congress Candidate Ghanshyam Singh

दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह

Datia By-poll: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. जिसके लिए सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष मिश्रा को दिया है. वहीं कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. घनश्याम सिंह 3 बार विधायक रह चुके हैं. यहां जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिनके ऊपर कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताते हुए दतिया से उम्मीदवार बनाया है.

घनश्याम सिंह का ताल्लुक दतिया राजपरिवार से है. वे दतिया राजपरिवार के संरक्षक हैं. उनके पिता महाराज कृष्णसिंह जूदेव साल 1984 में भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से सांसद भी रहे थे.

1993 और 2003 दो बार दतिया से रहे MLA

बता दें, दतिया राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले घनश्याम सिंह कांग्रेस के टिकट पर ही पहली बार 1993 में विधायक बने थे. लेकिन अगले ही चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया, जिसकी वजह से वे चुनाव नहीं पाए. साल 2003 में पार्टी ने दोबारा उन पर भरोसा जताया और टिकट दिया. इस चुनाव उन्होंने राजेंद्र भारती को हराया और जीत दर्ज की. यानी दतिया विधानसभा से वे 2 बार विधायक रहे.

2023 विधानसभा चुनाव में मिली थी हार

इसके बाद अगले विधानसभा चुनाव 2008 में वे दतिया से नरोत्तम मिश्रा से हार गए थे, जिसके बाद उन्होंने सेवढ़ा विधानसभा का रुख किया और 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के प्रदीप अग्रवाल से हार मिली. लेकिन अगले विधानसभा चुनाव 2018 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राधेलाल बघेल को हराकर जीत दर्ज की. हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव 2023 में उन्हें एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ेंः दतिया में हिंसा करने वाले BJP के 17 नेताओं पर FIR, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद समर्थकों ने किया था बवाल

फिलहाल, घनश्याम सिंह को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारकर दतिया उपचुनाव को रोचक बना दिया है. अब यहां भाजपा-कांग्रेस और आसपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है.

ज़रूर पढ़ें