इनपुट-मनोज शर्मा
Sabalgarh News: कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सबलगढ़ में आज बोर्ड पर लिखे गए एक कथित सुविचार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विद्यालय के सुविचार बोर्ड पर लिखा गया ‘इस देश में जो नौजवान ईश्वरवादी है, वह मेरी नजर में नामर्द है’ इसके नीचे भगत सिंह का नाम भी लिखा गया है.
विवादित सुविचार से स्कूल में मचा बवाल
बताया जा रहा है कि यह सुविचार विद्यालय में पदस्थ शिक्षक पीके दुलावट द्वारा बोर्ड पर लिखा गया. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मोहन वर्मा बताए जा रहे हैं. सुविचार बोर्ड की तस्वीर सामने आने के बाद इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सवाल उठ रहा है कि विद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान में विद्यार्थियों के सामने किसी विशेष धार्मिक विचारधारा को लेकर इस तरह की टिप्पणी लिखना उचित है या नहीं.
ये भी पढ़ें-Morena News: देवगढ़ स्कूल में ब्रह्म भोज का भंडारा, स्कूल से छात्र-शिक्षक गायब होने का वीडियो वायरल
सुविचार की पुष्टि और जिम्मेदारी पर उठे सवाल
मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि बोर्ड पर लिखे गए कथन की जिम्मेदारी किसकी है और क्या विद्यालय प्रबंधन को इसकी जानकारी थी. वहीं भगत सिंह के नाम के साथ इस कथन को लिखे जाने को लेकर भी तथ्यात्मक पुष्टि की आवश्यकता है.
अब देखना होगा कि विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं. वायरल तस्वीर और सामने आए दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. संबंधित शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.
