Shivpuri News: शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक महिला अपने प्रेमी के साथ बड़े मजे से घूम रही थी कि अचानक वहां पर उसका पति आ पहुंचा, फिर जो हुआ उसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. दरअसल किसी गैर-मर्द के साथ पत्नी को देखकर पति आग बबूला हो गया और उसने वहीं बेल्ट से पत्नी और आशिक की जमकर पिटाई कर दी.
शिवपुरी के भदैया कुंड की घटना
घटना शिवपुरी के भदैया कुंड के पास की बताई जा रही है. महिला यहां पर अपने बॉयफ्रेंड के हाथों में हाथ डालकर टहल रही थी कि तभी पति वां पहुंच गया, इसके बाद पति ने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी और उसके लवर की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी. आसपास मौजूद लोग ये सब देखकर हैरान रह गए. जानकारी के मुताबिक, फिजिकल थाना पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर पति और मौसेरे देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शिवपुरी पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर कठमई निवासी गोविंद पुत्र नारायण आदिवासी और फक्कड़ कॉलोनी निवासी राकेश पुत्र ओमप्रकाश महोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 b, 115(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है. वहीं शांति भंग करने के मामले में गोविंद को धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर बुधवार को कार्यपालक दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया.
गौरतलब है कि, पति-पत्नी में विवाद के चलते दोनों कई दिनों से अलग रह रहे थे. पत्नी बीते करीब 2 महीने से मायके में ही रह रही थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है.
