Vistaar NEWS

MP के इस जिले में बनेगा साउथ एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल इकोसिस्टम, गोला-बारूद के कंपोनेंट होंगे तैयार

shivpuri south asia largest private missile ecosystem pali village adani group

मिसाइल (सांकेतिक तस्वीर) स्त्रोत - ANI

MP News: मध्य प्रदेश में जल्द ही दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल इकोसिस्टम आकार लेने वाला है. यहां मिशन रेडी मिसाइल और गोला-बारूद के कंपोनेंट को तैयार किया जाएगा. इससे हजारों की संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार सृजित होंगे. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को इसकी रविवार (5 जुलाई 2026) को आधारशिला रखेंगे.

2500 करोड़ का निवेश होगा

मिसाइल इकोसिस्टम का निर्माण शिवपुरी जिले के पाली गांव में होने जा रहा है. इससे डिफेंस के क्षेत्र में ग्वालियर और चंबल अंचल को नई पहचान मिलने वाली है. इसका निर्माण अडाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी कर रहा है. इस परियोजना को 103.18 हेक्टेयर में विकसित किया जाएगा. कंपनी 2500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

इस प्रोजेक्ट से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 10050 से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा. यहां सिंगल, डबल और ट्रिपल बेस प्रोपेलेंट, वारहेड में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाए जाएंगे. इसके साथ ही मिशन रेडी मिसाइल तक की पूरी सप्लाई चेन को विकसित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP Monsoon: एमपी में झमाझम बारिश का दौर जारी! खरगोन-बड़वानी के लिए रेड अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

इन चार चरणों से पूरी होगी प्रक्रिया

पहला चरण: इंटीग्रेटेड कैंपस में प्रोपेलेंट, TNT और अन्य युद्ध सामग्री तैयार की जाएगी.

दूसरा चरण: इस परिसर में तैयार किए प्रोडक्ट से मिशन रेडी मिसाइल का निर्माण किया जाएगा.

तीसरा चरण: ऑटोमेटेड तकनीक के जरिए एक साथ कई मिसाइल प्रोग्राम संचालित होंगे.

आखिरी चरण: भारतीय सेनाओं को मिसाइलों की आपूर्ति की जाएगी.

Exit mobile version