Datia By Election 2026: दतिया उपचुनाव में आज का दिन बड़ा ही अहम माना जा रहा है. सुबह 7 बजे से विधानसभा में मतदान शुरू हो गए है. दतिया की जनता बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाल रही है. उपचुनाव में भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा कर दी, जिसके बाद से ही चुनाव बड़ा दिलचस्प हो गया.
विस्तार से न्यूज से क्या बोले सुकर्ण मिश्रा
चुनावी रण में नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चा टिकट कट जाने के बाद भी लगातार होती रही. ऐसे में उनके बेटे सुकर्ण मिश्रा ने विस्तार न्यूज से बातचीत में बताया कि नरोत्तम मिश्रा चुनावी मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने लगातार उन्हें बहुत कुछ दिया है. सुकर्ण ने बताया कि टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं को बुरा लगा था, लेकिन परिवार की बात है तो बैठकर समझ लिया गया.
दतिया के मिशन को ध्यान में रखकर काम करेंगे – सुकर्ण
सुकर्ण मिश्रा ने आगे कहा कि आशुतोष तिवारी संगठन के कार्यकर्ता हैं और हम सब दतिया का जो मिशन है उसे ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं. उनको टिकट नहीं मिलने वाली बात पर सुकर्ण ने बताया कि मैंने टिकट नहीं मांगा था. मुझे पार्टी ने उपचुनाव में जो भी जिम्मेदारी सौंपी उसे मैंने निभाया है. उन्होंने कहा कि दतिया में उपचुनाव के माध्यम से मां पीतांबरा ने पार्टी को मौका दिया है. भाजपा दतिया में विकास को एक बार फिर पटरी पर लेकर आएगी.
कार्यकर्ता को देखकर हुए भावुक
पिता के भावुक होने पर सुकर्ण मिश्रा ने कहा कि मेरे पिता परिवारिक संपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि उस दिन कार्यकर्ता के साथ जो हुआ उसे देखकर पिता जी भावुक हो गए. सुकर्ण ने कहा कि जब हम कोई भी सामजिक काम में रहते हैं तो भाव आ जाते है, अब सब अच्छा होगा और माई सब अच्छा करेगी.
ये भी पढे़ं- दास्तान-ए-दतिया: दतिया के दिल में क्या है?
