Datiya By-Poll: दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद समर्थकों ने काटा बवाल, नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा?

Datiya By-Poll: नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने कल भी विस्तार से कहा था और आज भी विस्तार से कह रहा हूं टिकट देने का निर्णय पार्टी का है.
Narottam Mishra's first reaction

नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया

Datiya By-Poll: दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद पहली बार नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने कल भी विस्तार से कहा था और आज भी विस्तार से कह रहा हूं टिकट देने का निर्णय पार्टी का है. उन्‍होंने आगे कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर वीडियों-फोटो देखे हैं, लोग विरोध कर रहे हैं, मिट्टी का तेल, पेट्रोल फेंक रहे हैं. ये तरीका गलत है.

नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से किया न‍िवेदन

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए कहना चाहता हूं कि ऐसा कोई कार्य न करें. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी का अपना फोरम है, अपनी बात रखने का और कहने का एक तरीका होता है. इस तरह से बात नहीं रखी जाती है.

समर्थकों ने किया ग्वालियर-झांसी हाईवे जाम

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने कल आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा कर दी और नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लगा दिया. उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए और जमकर प्रदार्शन किया. समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे का पूरी तरह से जाम कर दिया. करीब 25 किलो‍मीटर तक लंबा जाम लग गया. पूरी रात चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समर्थकों को समझाया और 10 घंटे बाद जाम को खुलवाया गया.

पुलिस पर किया पथराव

दतिया में माहौल इतना तनावपूर्ण रहा कि प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इस दौरान पुलिस ने माहाैल को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े. इस पथराव में एसडीओपी, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए. स्थिति को देखते हुए दतिया में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. फिलहाल माहौल सामान्‍य बताया जा रहा है.

ये भी पढे़ं- Datiya By-Poll: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में आक्रोश, पुलिस पर किया पथराव, SDOP समेत कई पुलिसकर्मी घायल