Datiya By-Poll: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में आक्रोश, पुलिस पर किया पथराव, SDOP समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Datiya By-Poll: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. घटना में दर्जनभर पुलिस की गाड़‍िया फोड़ दी गई. इस पथराव में SDOP, थाना प्रभारी सहित कई प‍ुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए.
Clashes between supporters and police

समर्थक और पुलिस के बीच झड़प

Datiya By-Poll: मध्‍य प्रदेश के दतिया विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने संघ के करीबी आशुतोष तिवारी को टिकट देकर सबको चौंका दिया है. उपचुनाव की तारीख की घोषणा होने पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चा हर तरफ हो रही थी. लेकिन भाजपा ने इन सभी अटकलों को विराम देते हुए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी.

ग्वालियर- झांसी हाईवे पर लगा लंबा जाम

भाजपा की सूची में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम नहीं होने पर उनके समर्थक भड़क गए. इससे दतिया में तनाव पूर्ण माहौल हो गया. टिकट कट जाने पर समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने ग्वालियर- झांसी नेशनल हाईवे पर 25 किलोमीटर तक जाम लगा दिया. इस जाम के चलते हजारों की संख्या में वाहन सड़कों पर फंसे रहे. करीब 10 घंटे तक लगे इस जाम को प्रशासन ने बड़ी कोश‍िशों के बाद खुलवा दिया.

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव

जानकारी के अनुसार, दतिया में माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ कर माहौल को शांत करने की कोश‍िश की. वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. घटना में कई गाड़‍िया फोड़ दी गई. इस पथराव में SDOP, थाना प्रभारी सहित कई प‍ुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि फिलहाल स्थित सामान्‍य है.

ये भी पढे़ं- दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो भड़के समर्थक, ग्वालियर में हाईवे किया जाम; कहा- हम कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे

ज़रूर पढ़ें