Vistaar NEWS

कौन है गोल्‍ड मेडलिस्‍ट खिलाड़ी अंकित शर्मा, पकड़े जाने पर 5 हजार का इनाम, ससुर ने दर्ज कराई थी FIR

Ex Olympian Ankit Sharma

पूर्व ओ‍लंपियन अंकित शर्मा

Ex Olympian Ankit Sharma: मध्‍य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले पूर्व ओ‍लंपियन अंकित शर्मा के ऊपर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. अंकित शर्मा पर उनके ससुर राजकुमार तिवारी ने अगस्त महीने में शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत में अंकित पर जालसाजी और फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर ओलंपिक खेलने और सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोप लगाए गए थे. इसके बाद पुलिस ने श‍िकायत दर्ज की थी. पुलिस ने मामले में अंकित को पेश होने को कहा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए. अब पुलिस ने उन्‍हें फरार घोषित कर दिया.

कौन है पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा

अंकित शर्मा मध्‍य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं और पूर्व ओलंपियन भी हैं. अंकित ने साल 2016 में रियो डी जनेरियो में ओलंपिक एथलिटिक्स की कैटेगरी में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद अंकित ने साउथ एशिया गेम्स में ट्रिपल जंप में गोल्‍ड मेडल भी जीता था. अंकित शर्मा एक लॉन्‍ग जंपर है.

एथलीट होने पर इनकम टैक्स विभाग में मिली नौकरी

ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने और अन्‍य प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने पर अंकित शर्मा को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी मिली थी. अभी अंकित चेन्नई में इनकम टैक्स इंस्‍पेक्टर के रूप में पदस्‍थ हैं. उनका नौकरी स्‍पोर्ट्स कोटे से मिली थी. अब अंकित शर्मा के खिलाफ उनके ससुर ने उम्र में गड़बड़ी करके ओलंप‍िक तक पहुंचने और नौकरी पाने का आरोप लगा है.

ससुर ने दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा के खिलाफ शिकायत उनके ससुर डॉ राजकुमार तिवारी ने मुरैना के सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी. इस शिकायत के पीछे वजह बताई गई थी कि अंकित ने अपनी बदली हुई जन्मतिथि का इस्तेमाल करके मुरैना के एक स्कूल में एडमिशन लिया था और फिर कम उम्र वालों की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. इसके बाद स्पोर्ट्स कोटे से चेन्नई में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर की सरकारी नौकरी ली.ससुर का आरोप है कि अंकि‍त ने गलत दस्‍तावेजों के जरिए इंटरनेशनल गेम्स भी खेले हैं.

पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम

मुरैना पुलिस ने पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा के खिलाफ 10 अक्टूबर को 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. ससुर का आरोप है कि अंकि‍त ने गलत दस्‍तावेजों के जरिए इंटरनेशनल गेम्स भी खेले हैं.

ये भी पढे़ं- एशियन गेम्स में गजब की लापरवाही! महिला जिमनास्ट प्रणति नायक और कोच अशोक मिश्रा को अलॉट हुआ एक ही कमरा, मचा हड़कंप

Exit mobile version