Vistaar NEWS

हज यात्रियों के लिए अंतिम किस्त जमा करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल, Gwalior एयरपोर्ट पर बढ़ी भीड़

Gwalior Airport(File Photo)

ग्वालियर एयरपोर्ट(File Photo)

Gwalior News: ग्वालियर एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाले हज यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. हज यात्रियों के लिए यात्रा की अंतिम किस्त जमा करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल हो गई है. यानी कल सोमवार को आखिरी दिन है. इसके कारण राजमाता विजयराजे सिंधिया टर्मिनल पर हज यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है. ग्वालियर के हज यात्री मुंबई से मदीना के लिए पहली उड़ान भरेंगे, जबकि दिल्ली से जेद्दाह के लिए आखिरी उड़ान 20 मई 2026 को जाएगी.

सऊदी की करेंसी ऐसे ले सकेंगे

इसके पहले ग्वालियर जिला हज कमेटी ने हज यात्रियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे. इन दिशा निर्देशों में बताया गया था कि हज यात्रा के लिए अंतिम किस्त जमा करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल है. हालांकि ये पेमेंट ऑनलाइन या फिर बैंक के जरिए किया जा सकता है. बता दें कि दिल्ली जाने वाली उड़ानों में कटौती की गई है. ऐसे में जो हज यात्री दिल्ली से सऊदी के लिए उड़ान भरेंगे, उनके लिए समस्या बढ़ गई है.

इसके अलावा सऊदी की करेंसी लेने के लिए ग्वालियर में एसबीआई की ब्रांच निर्धारित कर दी गई है. सऊदी अरब में रियाल चलता है. जिसको महाराज बाड़ा शाखा पर प्राप्त किया जा सकता है. इसके लिए आपको पासपोर्ट, वीजा और एसबीआई की पासबुक की जरूरत पड़ेगी.

दिल्ली से 20 मई को अंतिम उड़ान

मुंबई से मदीना जाने के लिए 20 अप्रैल को फ्लाइट जाएगी. जबकि दिल्ली से जेद्दाह जाने के लिए आखिरी उड़ान 20 मई 2026 को जाएगी. ग्वालियर से जाने वाले हज यात्रियों को दो दिन पहले ही रिपोर्टिंग करनी होगी. यात्रा के दौरान यात्री 20-20 किलो के दो बैग और 7 किलो का एक हैंड बैग ले जा सकेंगे. यानी ट्रैवल के दौरान 47 किलो सामान ले जाने की इजाजत है.

ये भी पढे़ं: MP Weather: कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे, किसानों के लिए बड़ा संकट; सागर में बिजली गिरने से एक की मौत

Exit mobile version